img-fluid

ईरान-इजराइल युद्ध :पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर सवार होकर बैंक पहुंचा कर्मचारी

March 26, 2026

देवास। देश दुनिया में एक ओर जहां ईरान इजराइल के युद्ध (Iran Israel War) से हालात चिंताजनक बने हुए हैं..वहीं इसी बीच आम जनता को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस और तेल की किल्लत (Gas and oil Shortages) हमारे देश में भी महसूस की जा रही है…अब इसी किल्लत का नतीजा है कि लोगों को गाड़ी छोड़कर दूसरे विकल्पों को तलाश कर रहे हैं। अब ये नजारा देखिए…तेल की कमी की वजह युवक को बाइक छोड़कर घोडे की सवारी करनी पड़ी ..जी हां ये नजारा आप जिला देवास से देख रहे हैं.. घोड़े पर सवार ये शख्स पहले अपने बुलेट बाइक को लेकर पैट्रोल भरवाने पंप पर गया लेकिन भारी भीड़ और तेल की कमी के चलते इसको तेल नहीं मिला..



  • युवक ने भी ज्यादा समय न गंवाते हुए.. अपनी बुलेट बाइक छोड़कर घोड़े का सहारा लिया..युवक बैंक कर्मचारी है..घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंच गया.. शहर की सड़कों पर घोड़े पर सवार होकर जाते इस युवक को देखकर राहगीर भी स्तब्ध रह गए.. लोगों ने इस अनोखे अंदाज का वीडियो बना लिया… वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

    जहां एक ओर लोग पेट्रोल की किल्लत से परेशान हैं, वहीं एक बैंक कर्मचारी ने समस्या का ऐसा समाधान निकाला कि हर कोई उसे देखकर हैरान रह गया.. वीडियो वायरल होते ही यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया… वहीं लोग युवक की समझदारी और देसी जुगाड़ की तारीफ भी कर रहे हैं… फिलहाल, यह जुगाड़ न सिर्फ परेशानी के बीच राहत का उदाहरण बना है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों को मुस्कुराने का मौका दे रहा है.. शहर में पेट्रोल पम्पों पर लग रही लंबी कतारों के बीच इस युवक का अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है…यह वीडियो ये भी बता रहा है लोग गाड़ियो को छोड़कर फिर पुराने दिनों में काम आने वाले घोड़े से सवारी कर रह हैं..

    Share:

  • आईपीएल का रिकॉर्ड: किस टीम ने खेले सबसे ज्यादा मैच और CSK का आंकड़ों में दबदबा

    Thu Mar 26 , 2026
    नई दिल्ली।आईपीएल 2026?9IPL 2026) का शुभारम्भ दो ही दिन का समय रह गया है। 19वें सीजन(19th season) का पहला मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(Royal Challengers Bangalore) वर्सेस सैनरब्रिज हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा। इस नए सीज़न के कार्यक्रम से पहले हम आपके लिए आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े मैच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved