
तेहरान। खामेनेई (Khamenei) के मातम में भी दादागीरी पर आमादा ईरान (Iran) ने जब होर्मुज (Hormuz) से गुजरते 3 जहाजों (3 ships) को निशाना बनाया तो बौखलाई अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के केशम द्वीप और बंदर अब्बास के साथ ही ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की।
अमेरिका ने दावा किया कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा और ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के लिए की गई है। इस दौरान अमेरिका ने ईरान के किसी रिहायशी इलाके पर हमला नहीं किया, बल्कि ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार और इस्लामिक रिव्यूनेशनरी गार्ड की 60 से ज्यादा स्पीड बोटों को निशाना बनाया। हमले के दौरान अमेरिका ने भारी तबाही मचाई।
ईरान का पलटवार… कुवैत बहरीन पर मिसाइलें दागीं
अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के तत्काल बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। हमले के बाद दोनों देशों में युद्ध के सायरन बज उठे और लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की गई। कुवैत की सेना ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन की मिसाइल और ड्रोन को तबाह कर रहा है। उधर, अमेरिकी हमले के बाद ईरानी राष्ट्रपति पजेश्यिन सहित अयातुल्ला खामेनेई के मातम में शामिल होने इराक गए कई बड़े नेता अपने देश ईरान लौट आए हैं। संभवत: राष्ट्रपति की मौजूदगी में आपातकालीन मीटिंग में आगे की कार्रवाई पर रणनीति तय करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved