
तेहरान। ईरान (Iran) के विदेश मंत्री (Foreign Minister) अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने कहा है कि अगर अमेरिका (America) इज़रायल (Israel) के साथ चल रहे युद्ध (War) में सक्रिय रूप से शामिल होता है, तो यह “हर किसी के लिए बेहद, बेहद खतरनाक” होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) सैन्य हस्तक्षेप पर विचार कर रहे हैं। यह “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” है।
अराघची ने यह बात इस्तांबुल में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कही। तब वे जिनेवा में हुई वार्ता के बाद लौट रहे थे। इन वार्ताओं से कोई महत्वपूर्ण कूटनीतिक समाधान नहीं निकल सका। वार्ता के समापन पर अराघची ने कहा कि वे आगे की बातचीत के लिए खुले हैं, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि जब तक इज़रायल हमले जारी रखता है, तब तक ईरान की अमेरिका से बातचीत में कोई रुचि नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved