img-fluid

ईरान के विदेश मंत्री अराघची इस्लामाबाद, मस्कट के बाद पुतिन से मिलने मॉस्को पहुंचे

April 27, 2026

नई दिल्ली. ईरान (Iran) के विदेश मंत्री (Foreign Minister) अब्बास अराघची (Abbas Araqchi) सीजफायर के बीच एक देश से दूसरे देश का दौरा कर रहे हैं. इस्लामाबाद में अहम बैठकों के बाद वह मॉस्को (Moscow) पहुंच गए हैं, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) से हो सकती है. ऐसे समय में यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, जब एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियां और बड़े जंग की आहट है तो दूसरी तरफ शांति की कोशिशें भी जारी हैं.

अराघची ने पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान, ओमान और अब रूस का दौरा किया है. वह पहले इस्लामाबाद पहुंचे, फिर ओमान की राजधानी मस्कट गए और दोबारा पाकिस्तान लौटने के बाद अब रूस के लिए रवाना हुए हैं.


  • इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर का इस्लामाबाद दौरा रद्द कर दिया. पहले उम्मीद थी कि यह दौरा शांति वार्ता को आगे बढ़ा सकता है, लेकिन ट्रंप ने साफ कहा कि “बिना किसी नतीजे की बातचीत का कोई मतलब नहीं है.”

    ईरान ने अमेरिका को बताई अपनी ‘रेड लाइन्स’
    पर्दे के पीछे कोशिशें अभी भी जारी हैं. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तेहरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को कुछ लिखित संदेश भेजे हैं. इन संदेशों में ईरान की “रेड लाइन्स” यानी उसकी शर्तों का जिक्र है, जिसमें परमाणु मुद्दा और होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं. हालांकि इसे औपचारिक बातचीत का हिस्सा नहीं बताया गया है.

    होर्मुज स्ट्रेट पर पाबंदी से पूरी दुनिया पर असर
    अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच फिलहाल सीजफायर लागू है, लेकिन इसके आर्थिक असर पूरी दुनिया में महसूस किए जा रहे हैं. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होरमुज को बंद कर रखा है, जिससे दुनिया के बड़े हिस्से में तेल, गैस और उर्वरक की सप्लाई प्रभावित हुई है. इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और कई विकासशील देशों में खाद्य संकट का खतरा बढ़ गया है.

    अमेरिका में भी महंगाई, ट्रंप के लिए मुश्कल मिडटर्म चुनाव
    अमेरिका के भीतर भी इस हालात का असर दिख रहा है. पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से ट्रंप पर घरेलू दबाव बढ़ गया है, खासकर तब जब नवंबर में मिडटर्म चुनाव होने वाले हैं. ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि “अगर ईरान बात करना चाहता है तो वह हमारे पास आए.”

    दूसरी तरफ, ईरान का रुख भी सख्त बना हुआ है. आईआरजीसी ने साफ कहा है कि वह स्ट्रेट ऑफ होरमुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा और इसे अपनी रणनीति का अहम हिस्सा मानता है. ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने उसके खिलाफ समुद्री नाकाबंदी जारी रखी तो वह इसका जवाब देगा.

    इसी बीच मध्य पूर्व के दूसरे मोर्चों पर भी तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले के आदेश दिए हैं. उनका कहना है कि हिज्बुल्लाह सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. वहीं हिज्बुल्लाह ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

    Share:

  • Bihar में बदला मौसम.... कोसी-सीमांचल में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

    Mon Apr 27 , 2026
    पटना। बिहार (Bihar) में मौसम (Weather) का मिजाज बदल चुका है। रविवार देर रात कोसी-सीमांचल (Kosi Seemanchal) के जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। पूर्णिया समेत कुछ जिलों में तो ओले भी गिरे। सहरसा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया और अररिया में तेज आंधी कई कच्चे मकानों को गिरा दिया। कई पेड़ गिर गए। इन जिलों में वज्रपात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved