
मॉस्को। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन शुक्रवार को एक व्यापक सहयोग संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए रूस पहुंच गए हैं। बता दें कि, ईरान इन दिनों बढ़ती आर्थिक समस्याओं और अन्य चुनौतियों से जूझ रहा है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, क्रेमलिन की दीवार पर अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद, मसूद पेजेशकियन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved