img-fluid

भारत से लौट रहे ईरानी जहाज पर पनडुब्बी हमला, 101 लोग लापता

March 04, 2026

नई दिल्ली: श्रीलंका के दक्षिणी तट (Southern coast of Sri Lanka) पर एक सबमरीन हमले (submarine attacks) के बाद ईरान का एक नेवल फ्रिगेट ‘IRIS डेना’ डूब गया. जहाज पर हमले के बाद कम से कम 101 लोग लापता और 78 लोग जख्मी हो गए. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने श्रीलंकाई नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि यह घटना बुधवार को श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में हुई.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह ईरान का IRIS डेना एक मौज-क्लास फ्रिगेट था, जो भारत के विशाखापत्तनम में MILAN 2026 मल्टीनेशनल नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के बाद ईरान लौट रहा था. बताया जा रहा है कि इस पर करीब 180 लोग सवार थे.


  • बुधवार को जहाज की ओर से श्रीलंका नेवी को इमरजेंसी मैसेज मिला था. जिसके बाद श्रीलंकाई सेना ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया. रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईरानी जहाज से इमरजेंसी मैसेज मिलने के बाद श्रीलंकाई नौसेना ने रेस्क्यू मिशन भेजा. बचाव मिशन पर जहाज और एयर फोर्स के प्लेन भेजे गए हैं. ईरान में जारी जंग के बीच जहाज पर किसने पनडुब्बी हमला किया, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved