वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान (Iran) और (Israel) के बीच टकराव लगातार तेज होता जा रहा है। अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई के बाद भी तेहरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने ईरान की जनता को संबोधित करते हुए एक भावनात्मक संदेश जारी किया है।
[relopst]
ईरान के जवाबी हमले जारी
रिपोर्टों के अनुसार ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बावजूद उसके पास अभी भी बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन मौजूद हैं। इन्हीं हथियारों के जरिए ईरान इजरायल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। इससे दोनों पक्षों के बीच संघर्ष और तेज हो गया है तथा क्षेत्र में व्यापक नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।
ईरान की जनता से नेतन्याहू की अपील
इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच नेतन्याहू ने ईरान के लोगों से कहा कि मौजूदा हालात उनके लिए “जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर” हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस मौके का इस्तेमाल कर अपने देश में बदलाव ला सकते हैं और मौजूदा शासन के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।
इजरायली प्रधानमंत्री ने दावा किया कि इजरायल और अमेरिका मिलकर तेहरान के शासकों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और इस अभियान में कई सैन्य ठिकानों तथा मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाया गया है।
IRGC से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई का दावा
नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल की सैन्य कार्रवाई का लक्ष्य केवल ईरान के शासन से जुड़े सैन्य ढांचे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान में Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से जुड़े कई ठिकानों और हथियार प्रणालियों को नुकसान पहुंचाया गया है।
नागरिकों को नुकसान से बचाने का दावा
नेतन्याहू ने अपने संदेश में कहा कि इजरायल आम ईरानी नागरिकों को नुकसान पहुंचाने का इरादा नहीं रखता। उन्होंने कहा कि इजरायल ईरान की जनता की संस्कृति, संप्रभुता और विरासत का सम्मान करता है और खुद को उनके सहयोगी के रूप में देखता है।
क्षेत्रीय तनाव चरम पर
विश्लेषकों का मानना है कि लगातार बढ़ती सैन्य कार्रवाई और जवाबी हमलों से पश्चिम एशिया में हालात और जटिल हो सकते हैं। यदि यह संघर्ष लंबा चलता है तो इसका असर न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा पर बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved