img-fluid

बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी पर हमला… पीठ पर फेंका लाल तरल पदार्थ

April 24, 2026

तेहरान। ईरान (Iran) के निर्वासित युवराज रेजा पहलवी (Exiled Crown Prince Reza Pahlavi) पर गुरुवार को जर्मनी (Germany) की राजधानी बर्लिन (Berlin) में हमला किया गया। एक व्यक्ति ने इमारत से बाहर निकलते समय उनके ऊपर लाल रंग का तरल पदार्थ फेंक दिया। ईरानी सरकारी मीडिया ने इस घटना का वीडियो जारी किया है, जिसमें हमलावर द्वारा टमाटर केचप फेंकते हुए दिखाया गया है।


  • आईआरएनए द्वारा शेयर किए गए 47 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पहलवी बर्लिन की एक इमारत से बाहर आ रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर उनकी पीठ पर लाल तरल पदार्थ फेंक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हमलावर को दबोच लिया और रेजा पहलवी को सुरक्षित तरीके से वहां खड़ी कार तक पहुंचाया। कार के आगे ईरानी झंडे लहराते दिख रहे थे और समर्थक मौजूद थे।

    पहलवी ने जर्मनी से तेहरान के साथ वार्ता छोड़ने की अपील की
    बता दें कि इस हमले से पहले पहलवी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से ईरान (तेहरान) के साथ चल रही वार्ता छोड़ने की मांग की। पॉलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बर्लिन में पत्रकारों से कहा कि अगर आपकी सरकारें केवल यथास्थिति बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करती रहीं, तो न तो आप हमें आत्म-मुक्ति दिला पाएंगी और न ही भविष्य की चुनौतियों का समाधान कर पाएंगी। लोकतांत्रिक सरकारों को गुंडों और आतंकवादियों के इशारों पर नहीं चलना चाहिए। पहलवी ने यूरोपीय संघ के नेताओं से तेहरान पर अधिक दबाव बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यूरोप बहुत कुछ कर सकता था, लेकिन उसने नहीं किया। फांसी की सजाओं को रोकने, राजनीतिक कैदियों को रिहा कराने के लिए शासन पर कोई दबाव नहीं डाला गया।

    बर्लिन क्यों गए थे पहलवी
    बता दें कि जर्मनी पहुंचने से एक दिन पहले बुधवार को पहलवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि वे उन ईरानियों की आवाज बनने बर्लिन जा रहे हैं, जो स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत, ईरानी प्रवासी समुदाय के साथ बैठकें और बुंडेस्टैग में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों से मुलाकात करने का कार्यक्रम रखा था। इससे पहले पिछले सप्ताह उन्होंने इटली में सांसदों के एक अंतरदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी और मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता, इंटरनेट पहुंच तथा इस्लामी गणराज्य के अंत की मांगों के समर्थन में इटली और यूरोप की नैतिक जिम्मेदारी पर जोर दिया था।

    Share:

  • महाराष्ट्र : ट्रेन में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, RPF ने 9 महिलाओं को किया गिरफ्तार

    Fri Apr 24 , 2026
    नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) में चलती ट्रेन में डकैती की योजना (Robbery Plan) को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। मध्य रेलवे ने सिद्धेश्वर एक्सप्रेस (Siddheshwar Express) में वारदात की साजिश रचने के आरोप में नौ महिलाओं (Women) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। जानकारी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved