img-fluid

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का पैर कटा, चेहरा जला, हमले में गंभीर रूप से घायल, हो सकती है प्लास्टिक सर्जरी

April 24, 2026

नई दिल्ली. ईरान (Iran) के सुप्रीम लीडर (Supreme Leader) अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब देश की कमान उनके बेटे मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) के हाथ में है. हालांकि, अमेरिका (US) और इजरायल (Israel) के हमलों के बाद से मोजतबा एक बार भी सामने नहीं आए हैं. खबर है कि वो हमलों में इस कदर जख्मी हो गए हैं कि करीब दो महीने बाद भी उनका इलाज जारी है.

28 फरवरी को अमेरिकी और इजरायली सेना ने अयातुल्ला अली खामेनेई के परिसर पर बमबारी की थी. ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. फिलहाल वो छिपकर अपना इलाज करा रहे हैं. पहले खबर आई थी कि मोजतबा का एक पैर काटना पड़ा है. अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनके एक पैर का तीन बार ऑपरेशन हो चुका है. उन्हें आर्टिफिशियल पैर (Prosthetic) लगाया जाना बाकी है.


  • चेहरे और होंठ भी गंभीर रूप से जले
    रिपोर्ट की मानें तो मोजतबा खामेनेई के चेहरे और होंठ भी गंभीर रूप से जल गए हैं, जिससे उन्हें बोलने में काफी मुश्किल हो रही है. उनके हाथ की भी सर्जरी हुई है और वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. लेकिन उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है.

    मोजतबा के ठिकाने को पूरी तरह गुप्त रखा गया है. अधिकारियों को डर है कि इजरायल उनके पीछे लगकर उन्हें मार सकता है. राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, जो खुद एक हार्ट सर्जन हैं और स्वास्थ्य मंत्री उनकी देखरेख कर रहे हैं. इस स्थिति में, ईरान की असली ताकत अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के हाथों में चली गई है.

    जनरलों की सलाह पर फैसले ले रहे मोजतबा
    पूर्व राष्ट्रपति अहमदनीजाद के सलाहकार रहे अब्दुलरेजा दवारी ने बताया, ‘मोजतबा देश को एक बोर्ड के निदेशक की तरह चला रहे हैं. वो जनरलों की सलाह पर निर्भर हैं और सामूहिक रूप से सभी फैसले ले रहे हैं. असल में ये जनरल ही बोर्ड के सदस्य हैं.’

    बता दें कि मोजतबा खामेनेई ने कार्यभार संभालने के बाद से कोई भी ऑडियो या वीडियो संदेश जारी नहीं किया है. वो सिर्फ लिखित संदेशों के जरिए ईरानी जनता से बात कर रहे हैं. उन तक संदेश पहुंचाने का तरीका भी काफी पुराना और सुरक्षित है. संदेशों को हाथ से लिखकर लिफाफों में बंद किया जाता है. फिर वफादार कूरियरों के जरिए इन्हें मोटरसाइकिल और कारों से गुप्त रास्तों से उन तक पहुंचाया जाता है

    Share:

  • ट्रंप के दावों पर ईरान का पलटवार, कहा- ‘देश में कोई मतभेद नहीं’, कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले से आग

    Fri Apr 24 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान (Iran) के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबाफ (Mohammad Bagher Ghalibaf) ने देश के भीतर आंतरिक मतभेदों के दावों को सिरे से खारिज करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) को जवाब दिया है। गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ईरान पूरी तरह एकजुट है और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved