वॉशिंगटन। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने केशम द्वीप के ऊपर एक ‘दुश्मन’ लड़ाकू विमान (fighter plane) मार गिराने का दावा किया है। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे “झूठा” बताया है।
सेंट्रल कमांड ने कहा कि तेहरान की ओर से इस तरह के दावे पहले भी किए जाते रहे हैं और आईआरजीसी कम से कम आधा दर्जन बार ऐसे दावे कर चुका है, जिनकी पुष्टि नहीं हुई।
ईरान का दावा क्या है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाए जाने के बाद वह हेंगाम द्वीप और केशम द्वीप के बीच खाड़ी में गिर गया। यह जानकारी अल जज़ीरा ने ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से दी।
अराघची ने कहा कि अधूरी पुल परियोजनाओं सहित नागरिक संरचनाओं पर हमले ईरान को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं करेंगे। उनके मुताबिक ऐसे कदम विरोधियों की कमजोरी और नैतिक गिरावट को दर्शाते हैं।
इस घटनाक्रम के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved