img-fluid

गले में फंसी थी लोहे की रॉड, 8 साल तक मौत को मात देता रहा यह शख्स

March 20, 2026

डेस्क: अगर हम आपसे कहें कि एक व्यक्ति के गले में 12 सेंटीमीटर लंबी लोहे की रॉड फंसी थी, और वह 8 साल तक चैन की नींद सोता रहा, तो क्या आप हमारी बातों पर यकीन करेंगे? जाहिर है, आप कहेंगे कि ऐसा कैसे मुमकिन हो सकता है. लेकिन चीन के लियाओनिंग प्रांत से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों के भी होश उड़ा दिए हैं.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला डेलियन के रहने वाले वांग नाम के एक व्यक्ति का है. 8 साल पहले वांग नशे में खाना खा रहे थे, तभी उन्होंने गलती से 12 सेंटीमीटर लंबी मेटल की चॉपस्टिक (12cm-Long Metal Chopstick) निगल ली. हैरानी की बात यह है कि तब उन्हें थोड़ा दर्द हुआ, पर सांस लेने में कोई तकलीफ नहीं हुई.


  • जब वांग डॉक्टर को दिखाने पहुंचे, तो उन्होंने गर्दन में चीरा लगाकर चॉपस्टिक निकालने की सलाह दी. फिर क्या था, यह सुनकर वांग के पसीने छूट गए. उन्हें लगा कि गर्दन कटने से उनकी जान चली जाएगी. यह डर उनके मन में इस कदर हावी हो गया कि उन्होंने सर्जरी के बजाय गले में चॉपस्टिक के साथ ही जीने का फैसला कर लिया.

    जब कभी वांग को असहज महसूस होता, वह इसे शराब का साइड इफेक्ट समझकर नजरअंदाज कर देते थे. लेकिन हाल ही में एक सुबह उठने के बाद उन्हें गले में असहनीय दर्द उठा, और जब कुछ भी निगलना मुश्किल हो गया, तब वह भागते हुए हॉस्पिटल पहुंचे, जहां एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए.

    डॉक्टर हुआंग वेइपेंग ने जब वांग की बात सुनी, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वांग 8 साल से अपने गले में ‘मौत’ लेकर घूम रहे हैं. चॉपस्टिक उनके गले के तालू में फंसी हुई थी. राहत की बात यह रही कि इतने सालों में चॉपस्टिक ने किसी मुख्य अंग या नसों को नुकसान नहीं पहुंचाया था.

    रिपोर्ट के अनुसार, वांग अब भी अपने गले में चीरा लगवाने को तैयार नहीं थे, लेकिन डॉक्टरों के बार-बार समझाने के बाद कि यह कितना जरूरी है वह मान गए. आखिरकार एक सफल सर्जरी के जरिए डॉक्टरों ने चॉपस्टिक को बाहर निकाला. वांग अब पूरी तरह स्वस्थ हैं, और उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

    Share:

  • रियल और काल्पनिक का संगम धुरंधर 2 के किरदारों की असली कहानी क्या है सच

    Fri Mar 20 , 2026
    नई दिल्ली: धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)एक बार फिर अपने एक्शन और कहानी को लेकर चर्चा में है। निर्देशक आदित्य धर (Director Aditya Dhar)ने इस फिल्म में रियल इवेंट्स (real events) और फिक्शन का ऐसा मिश्रण तैयार किया है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है। फिल्म देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved