img-fluid

क्या हुमा कुरैशी रूमर्ड बायफ्रेंड रचित सिंह से कर रही हैं शादी? जानिए कब शुरू होंगी रस्में

May 04, 2026

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और रचित सिंह की शादी की चर्चा काफी समय से हो रही है। ताजा जानकारी के अनुसार सगाई के बाद अब दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों के बीच रिश्ते की अफवाहें काफी समय से चल रही थीं। वे कई बार सार्वजनिक जगहों पर साथ दिख चुके हैं।

खबर के अनुसार, हुमा और रचित दोनों ने सितंबर 2025 में अमेरिका में निजी समारोह में सगाई कर ली थी। ताजा जानकारी के अनुसार, वे इसी साल अक्तूबर के आखिर या फिर नवंबर में शादी कर सकते हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


  • हुमा और रचित की शादी निजी तरीके से होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के अलावा करीबी सदस्य और दोस्त ही शामिल होंगे। इसके बाद मुंबई में फिल्म जगत के लोगों के लिए एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

    रचित सिंह ने हाल ही में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हुमा ने इंस्टाग्राम पर रचित की तारीफ करते हुए लिखा था कि वह बनारस से मुंबई खाली हाथ आए थे। उन्होंने एक्टिंग कोच बनकर बहुत मेहनत की और आज उनकी मेहनत रंग ला रही है। हुमा ने कहा कि ‘थामा’ रचित की लगन और मेहनत का प्रमाण है और आगे उनके लिए और भी बड़ी फिल्में आने वाली हैं।

    Share:

  • इसी माह होना है स्वच्छता सर्वेक्षण, केंद्र की गाइड लाइन और टूलकिट की चेक लिस्ट भी झोनवार आयुक्त ने सौंपी

    Mon May 4 , 2026
    सौंदर्यीकरण से लेकर सभी मापदण्डों पर काम होगा शुरू स्वच्छता में नंबर वन रहने की चुनौती, जनता की राय में फिसड््डी रहने पर अब 100 प्रशिक्षु छात्रों के साथ एनजीओ की टीम उतरी मैदान में स्वच्छता के जोड़ीदार बनाए देपालपुर पहुंचे आज महापौर इन्दौर। स्वच्छता (cleanliness) में लगातार नंबर वन (Number One) रहने की चुनौती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved