img-fluid

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई बेहोश? फैसले लेने में शामिल नहीं, जानें कहां चल रहा है इलाज

April 07, 2026

डेस्क। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई को अब तक सार्वजनिक रूस से नहीं देखा गया है। मुज्तबा को लेकर अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक वो अस्वस्थ हैं और ईरान के कोम शहर में उनका इलाज चल रहा है। एक राजनयिक मेमो का हवाला देते हुए, ‘द टाइम्स’ ने बताया कि 56 साल के धर्मिक नेता बेहोश हैं और उनका इलाज चल रहा है।

मुज्तबा खामेनेई अमेरिका और इजरायल के हमलों में घायल हो गए थे। 28 फरवरी को हुए इस हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। यह पहली बार है जब ईरान के नए सुप्रीम लीडर के ठिकाने का खुलासा हुआ है। कोम शहर, तेहरान से 87 मील (लगभग 140 किलोमीटर) दक्षिण में स्थित है। इस शहर को शिया इस्लाम में पवित्र माना जाता है और इसे इस्लामी गणराज्य की धार्मिक राजधानी के रूप में जाना जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुज्तबा खामेनेई शासन की ओर से लिए जाने वाले किसी भी फैसले में शामिल होने में असमर्थ हैं। माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट अमेरिकी और इजरायली खुफिया जानकारी पर आधारित है, जिसे खाड़ी सहयोगियों के साथ साझा किया गया था। मुज्तबा के ठिकाने के बारे में जानकारी अमेरिकी और इजरायली जासूसी एजेंसियों को कुछ समय से पता थी, लेकिन इसे पहले सार्वजनिक नहीं किया गया था।


  • रिपोर्ट के अनुसार, बड़े खामेनेई का शव को कोम में दफनाने की तैयारी की जा रही है। कोम को शिया धर्मगुरुओं की सत्ता का केंद्र माना जाता है। कथित तौर पर अमेरिकी और इजरायली जासूसी एजेंसियों के पास इस बारे में खुफिया जानकारी है कि कोम में एक बड़ा मकबरा बनाने के लिए जरूरी जमीन तैयार करने का काम चल रहा है और यह मकबरा एक से अधिक कब्रों के लिए होगा। इससे यह संकेत मिलता है कि बड़े खामेनेई के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी यहीं दफनाया जा सकता है।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुज्तबा खामेनेई को भी उसी मकबरे में दफनाया जा सकता है, जिससे यह संकेत मिलता है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता की हालत गंभीर हो सकती है। रिपोर्ट में किए गए दावों पर अब तक वाशिंगटन और तेहरान ने कोई बयान जारी नहीं किया है। ईरान ने इस बात की पुष्टि की है कि छोटे खामेनेई उसी हमले में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता, उनकी मां, पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई थी।

    ईरान जंग शुरू होने के बाद से नए सुप्रीम लीडर को ना तो सार्वजनिक रूप से देखा गया है और ना ही उनकी कोई आवाज सुनी गई है, जबकि उन्हें मार्च की शुरुआत में ही अपने पिता का उत्तराधिकारी चुना गया था। ईरानी सरकारी टेलीविजन पर खामेनेई के नाम से कई बयान पढ़े गए हैं, लेकिन उनकी आवाज की कोई रिकॉर्डिंग ना होने से उन अपुष्ट रिपोर्टों को और बल मिलता है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

    तेहरान ने सोमवार को मुज्तबा खामेनेई का एक AI-जनरेटेड वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्हें एक वॉर रूम में चलते हुए और डिमोना में स्थित इजरायल के परमाणु ऊर्जा संयंत्र के नक्शे का विश्लेषण करते हुए दिखाया गया है। ईरानी अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि नए सुप्रीम लीडर देश की कमान संभाले हुए हैं। अमेरिकी रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उनका अस्पताल में कोमा की हालत में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य रिपोर्टों में कहा गया है कि उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और चेहरे पर चोटें आई हैं।

    Share:

  • बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत दौरे पर, नई सरकार बनने के बाद पहली यात्रा

    Tue Apr 7 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh)  के संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में एक अहम कूटनीतिक पहल के तहत बांग्लादेश के विदेश मंत्री (Foreign Minister) खलीलुर रहमान (Khalilur Rahman) मंगलवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यह दौरा दोनों देशों के बीच हाल के समय में तनाव के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved