img-fluid

इस्लामाबाद : शांति वार्ता से पहले असिम मुनीर से मिले ईरान के विदेशमंत्री अराघची, अमेरिकी डेलिगेशन अब भी रास्ते में!

April 25, 2026

नई दिल्ली. ईरान (Iran) और अमेरिका (US) के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान (Pakistan) एक बार फिर कूटनीतिक केंद्र बनता नजर आ रहा है. अमेरिकी प्रतिनिधियों के इस्लामाबाद पहुंचने से पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर (Asim Munir) ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से अहम मुलाकात की.

इस मुलाकात की जानकारी पाकिस्तान में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा की. बैठक में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी समेत पाकिस्तान में ईरान के राजदूत और ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय हालात और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई.


  • इससे पहले इस्लामाबाद पहुंचते ही अराघची ने कहा कि उनका दौरा बेहद अहम समय पर हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मकसद पाकिस्तान, ओमान और रूस जैसे साझेदार देशों के साथ करीबी समन्वय करना और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करना है. उन्होंने साफ कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देता है और मौजूदा संकट में उनके साथ मिलकर समाधान तलाशना चाहता है

    इस्लामाबाद पहुंच रहा अमेरिकी प्रतिनिधि

    इस कूटनीतिक हलचल के बीच अमेरिका की तरफ से भी बड़ी पहल देखने को मिल रही है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेएर्ड कुश्नर शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं. हालांकि, ईरान ने सीधी बातचीत से इनकार किया है. दूसरी तरफ अमेरिका का दावा है कि ईरान ने सीधी बात का अनुरोध किया है.

    यह भी पढ़ें: PHOTO: इस्लामाबाद वार्ता के बीच अमेरिका ने फिर दबाई ईरान की नस, पोर्ट जाते जहाज को पकड़ा

    व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने कहा कि हाल के दिनों में ईरान की ओर से कुछ प्रगति के संकेत मिले हैं, हालांकि उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान में होने वाली बातचीत से सकारात्मक नतीजे निकल सकते हैं.

    हालांकि, ईरान ने फिलहाल अमेरिका के साथ सीधे बातचीत की किसी योजना से इनकार किया है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि ईरान अपने विचार पाकिस्तान के जरिए साझा करेगा, लेकिन आमने-सामने की बैठक फिलहाल तय नहीं है.

    Share:

  • इंदौर: पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या

    Sat Apr 25 , 2026
    इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के चौथी पलटन पुलिस क्वार्टर की पहली मंजिल में रहने वाले यातायात पूर्वी में पदस्थ आरक्षक अंकित तोमर ने अपने ही रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात, मौके पर एफएसएल की टीम और ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद। एसीपी ने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved