
डेस्क: मध्य अफ्रीका के एक देश रिपब्लिक ऑफ कांगो (Republic of Congo) में रविवार को बड़ा आतंकी हमला (Terrorist Attack) हुआ है. इस्लामिक स्टेट (ISIS) के समर्थन वाले विद्रोही समूह अलायड ड्रेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) ने पूर्वी कांगो स्थित एक कैथोलिक चर्च परिसर में हमला किया है. इस हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी सिविल सोसायटी के एक नेता ने दी है.
कोमांडा के सिविल सोसायटी को-ऑर्डिनेटर दियूडोन दुरंथाबो के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “इस आतंकी हमले में 21 से ज्यादा लोगों को चर्च (Church) परिसर के अंदर और बाहर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. हमने कम से कम तीन जली हुई लाशें बरामद की हैं और कई घर भी जल गए हैं. लेकिन इस मामले में जांच अभी जारी है.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved