img-fluid

सीरिया को लेकर इस्राइल और तुर्किये में ठनी, इस्राइली रक्षा मंत्री ने एर्दोआन को दे दी धमकी

August 20, 2026

तेल अवीव। इस्राइल के रक्षामंत्री इस्राइल काट्ज ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन पर सीरिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस्राइल अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी संभावित खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस्राइल के रक्षामंत्री इस्राइल काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, ‘तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन, तुर्किये को सीरिया में खतरनाक कदमों की ओर धकेल रहे हैं। इस्राइल किसी भी ऐसी ताकत या संगठन को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा बनने की अनुमति नहीं देगा। बेहतर होगा कि एर्दोआन तुर्किये की संसद में इस्राइल के खिलाफ बयानबाजी तक ही सीमित रहें और इस्राइल को चुनौती देने की कोशिश न करें।’


  • इससे पहले नेतन्याहू ने अपनी लिकुड पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि इस्राइल, सीरिया में तुर्किये की ऐसी किसी भी सैन्य बढ़ोतरी को बर्दाश्त नहीं करेगा जो इस्राइल के लिए खतरा बने। मंगलवार को सीरिया के अबू अल-दुहुर हवाई अड्डे पर हुए इस्राइली हमले का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा, ‘हमने अपना संदेश साफ कर दिया था। जाहिर है उन्होंने इसे ठीक से नहीं सुना, इसलिए हमने यह सुनिश्चित किया कि वे इसे बेहतर तरीके से समझें।’

    इस्राइल का कहना है कि यह हमला इसलिए किया गया, क्योंकि दमिश्क ने वहां तुर्किए सेनाओं को तैनात करने की इजाजत दी है। वहीं तुर्किये ने इस दावे को खारिज करते हुए इस्राइल पर सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह तड़के इस्राइली लड़ाकू विमानों ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में स्थित अबू अल-दुहुर सैन्य हवाई अड्डे के रनवे पर आठ हवाई हमले किए। इस बीच बुधवार को इस्राइल के सेना प्रमुख इयाल जमीर ने दक्षिणी सीरिया का दौरा किया। सेना ने बताया कि यह दौरा एक दिन पहले हुए हवाई हमलों के बाद हुआ है।

    Share:

  • लाइसेंस प्रक्रिया अटकी, फिर भी सड़कों पर दौड़ रहीं ओला-उबर की टैक्सियां; परिवहन विभाग पर उठे सवाल

    Thu Aug 20 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश में ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के संचालन को लेकर परिवहन विभाग की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। ओला और उबर के एग्रीगेटर लाइसेंस की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित बताई जा रही है, इसके बावजूद दोनों कंपनियों के प्लेटफॉर्म पर टैक्सी बुकिंग और संचालन जारी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved