
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East war) अपने चरम पर है। इस बीच सोमवार को इजरायल (Israel) ने ईरान पर बड़ी स्ट्राइक को अंजाम दिया है। IDF का दावा है कि उसने ईरान के 3 हवाई अड्डों पर हमला किया जिसमें दर्जनों विमान हेलीकॉप्टर और सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इजरायल ने जिन हवाई अड्डों को निशाना बनाया है उनकी पहचान बहराम एयरपोर्ट, मेहराबाद एयरपोर्ट और आजमायेश एयरपोर्ट के रूप में की है।
IRGC और कुद्स नेताओं की मौत
इससे पहले इजरायल के हमले में IRGC और कुद्स फोर्स के सीनियर नेताओं की मौत की खबर सामने आई थी। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी और कुद्स फोर्स की यूनिट 840 के सीनियर कमांडर असगर बाघेरी को सटीक हवाई हमलों मार गिराया गया।’
नेतन्याहू ने की सेना की तारीफ
सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में, नेतन्याहू ने इस ऑपरेशन की तारीफ। उन्होंने कहा, ‘जो कोई भी हमारे नागरिकों की हत्या करने की कोशिश करेगा और जो कोई इजरायल के खिलाफ आतंकवाद फैलाएगा, उसकी मौत लगभग तय है। हम पूरी ताकत और पक्के इरादे के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। हम हर उस व्यक्ति तक पहुंचेंगे जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहता है।’
कौन था खुफिया ऑपरेशनों का प्रमुख?
IDF ने बताया कि खादेमी उन खुफिया ऑपरेशनों की देखरेख करता था को इजरायल को निशाना बनाती थीं, जबकि बाघेरी यूनिट 840 के वैश्विक ऑपरेशनों का नेतृत्व कर रहा था, जिनमें हमले और हथियारों की आवाजाही शामिल थी। ये हत्याएं, चल रहे संघर्ष के बीच, IRGC और कुद्स फोर्स के सीनियर लोगों को निशाना बनाने के इजरायल के एक बड़े अभियान का हिस्सा हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved