
दुबई। एक इस्राइली अरबपति के लिए काम कर रहे व्यापारिक जहाज (israeli merchant ship) पर अरब सागर(Arabian Sea) में ओमान के निकट हमला(Attack) किया गया है। हमले में चालक दल के दो सदस्यों की मौत (Two crew members killed) हो गई। मारे गए सदस्यों में एक ब्रिटेन (Britain) और एक रोमानिया (Romania) से था। यह जानकारी शुक्रवार को ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय(British Defense Ministry) ने दी। हालांकि इस्राइल(israel) के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। संबंधित अरबपति की कंपनी ने आशंका जताई कि यह समुद्री डाकुओं का हमला हो सकता है।
यह हमला इस्राइल और ईरान के बीच पहले से जारी तनाव को बढ़ा सकता है। इसे दोनों देशों के बीच चल रहे छद्म युद्ध का नतीजा माना जा रहा है। इससे पहले भी इस्राइल से जुड़े जहाजों पर हमले हुए हैं। जिनके लिए इस्राइल ने ईरान को दोष दिया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है।
माना जा रहा है कि यह हमला बृहस्पतिवार की रात ओमान के एक द्वीप के निकट हुआ। यह जगह ओमान की राजधानी मस्कट से करीब 300 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है। हमलावरों या संदिग्धों के बारे में इस बयान में कोई जानकारी नहीं है।
यह जहाज लाइबेरिया के झंडे के तहत इस्राइली अरबपति इएल ओफेर की कंपनी जोे लिए काम करता बताया जा रहा है। इसका मालिकाना हक एक जापानी नागरिक के पास है। कंपनी ने यह हमला समुद्री डाकुओं द्वारा किया हमला होने की आशंका भी जताई है।