
डेस्क: सोमवार, 25 मार्च को इजराइल ने गाजा के उत्तर में स्थित बेत लाहिया शहर में एक बार फिर हवाई हमला किया. इस हमले में अल जज़ीरा के पत्रकार हुसाम शबत की मौत हो गई. हुसाम की कार को इजराइली ड्रोन ने निशाना बनाया. शबत की कार पर अल जज़ीरा का स्टिकर भी लगा हुआ था, जिससे यह साफ था कि वह एक पत्रकार थे. हुसाम शबत का निधन गाजा में मीडिया के लिए एक बड़ा आघात है.
दरअसल इजराइल ने पिछले हफ्ते से गाजा में अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया था, जिसके बाद अब ज़मीनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई. यह हमले उस समय हुए हैं, जब हमास और इजराइल के बीच संघर्ष विराम की बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची थी. हुसाम शबत के अलावा, इजराइली हमले में 10 से ज्यादा अन्य कारों को भी निशाना बनाया गया. शबत की कार के पास की खिड़की पूरी तरह से टूट चुकी थी, और घटनास्थल पर लोग जमा हो गए थे. एएफपी के मुताबिक, शबत का शव घटनास्थल पर पड़ा हुआ था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved