img-fluid

ईरान को लेकर इस्राइल का सख्त संदेश, कहा- नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं छोड़ेंगे, ढूंढकर खत्म करेंगे

March 18, 2026

तेल अवीव। इस्राइल और ईरान (Israel and Iran) के बीच जारी तनाव के बीच इस्राइल ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि वह अपने खिलाफ किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने चेतावनी दी है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) भी उसके निशाने से बाहर नहीं हैं।

‘पीछा करेंगे और खत्म करेंगे’, खुली चेतावनी
आईडीएफ के सैन्य प्रवक्ता एफि डेफ्रिन ने कहा कि फिलहाल उन्हें खामेनेई के ठिकाने की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कार्रवाई का इरादा स्पष्ट है। उन्होंने दो टूक कहा कि इस्राइल के खिलाफ जो भी खड़ा होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा “हम पीछा करेंगे, खोजेंगे और खत्म करेंगे।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्राइल ने ईरान के अर्धसैनिक संगठन बासिज बलों को भी निशाने पर लेने की बात कही है। डेफ्रिन ने दोहराया कि कोई भी व्यक्ति या संगठन, चाहे कहीं भी हो, इस्राइल की पहुंच से बाहर नहीं रहेगा। इससे पहले आईडीएफ ने बासिज कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराने का दावा भी किया था।


  • लंबे संघर्ष के संकेत, त्योहार के दौरान भी अभियान जारी
    इस्राइल ने संकेत दिए हैं कि वह लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष के लिए तैयार है। इसमें यहूदी पर्व ‘फसह’ के दौरान भी अभियान जारी रह सकता है, जो इस साल अप्रैल की शुरुआत में मनाया जाएगा।

    हमलों से दहशत
    इस बीच, ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों को रोकने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, तेल अवीव और यरुशलम में एयर रेड सायरन बजने से दहशत का माहौल बन गया। रात के आसमान में कई धमाकों की चमक देखी गई, जिसमें क्लस्टर म्यूनिशन मिसाइलों के इस्तेमाल की भी आशंका जताई गई है।

    आपात स्थिति से निपटने के लिए इस्राइल की अग्निशमन और बचाव टीमों को ग्रेटर तेल अवीव क्षेत्र में कई स्थानों पर तैनात किया गया है।

    बहरीन ने भी बढ़ाई सतर्कता
    वहीं, बहरीन ने भी अपनी वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय रखा है। बहरीन रक्षा बल के अनुसार, पिछले दो हफ्तों में उसने 129 मिसाइलों और 233 ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट किया है।

    Share:

  • मिडिल ईस्ट संकट के बीच कई देशो ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, भारत में अभी तक राहत

    Wed Mar 18 , 2026
    नई दिल्ली। दुनिया (World) के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Prices) बढ़ चुके हैं, लेकिन अभी तक भारत (India) के लोगों के लिए राहत है। ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War.) की आग में जल रहे मिडिल-वेस्ट (Middle-West) के चलते कच्चे तेल में उबाल है। इसका असर ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। 23 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved