
नई दिल्ली. इजरायली सेना (IDF) ने हिज्बुल्लाह (Hezbollah) के एक और कमांडर (Commander) को मार गिराया है. शनिवार को इजरायल (Israel) द्वारा दक्षिणी लेबनान (Lebanon) के शिहिन शहर में किए गए हमले में हिजबुल्लाह कमांडर रादवान सलीम अवाडा “जिहाद” की मौत हो गई.
दक्षिणी लेबनान में इजरायल द्वारा किए गए ताजा हमलों में छह लोगों की भी मौत होने की खबर है. इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के शहर में हालिया हवाई हमले में रादवान सलीम अवाडा को मारने की सूचना दी. लेबनानी पार्टी ने बाद में हत्या की पुष्टि की.
स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इजरायल ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान पर दो बार हवाई हमले किए, जिसमें 7 लोग मारे गए और 40 घायल हो गए. हवाई हमले दक्षिणी लेबनान से इजरायल की ओर एक अज्ञात समूह द्वारा छह रॉकेट दागे जाने के बाद किए गए. वहीं हिजबुल्लाह ने ऑपरेशन में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved