img-fluid

अपना 100वां मिशन लॉन्च करने के लिए इसरो तैयार, GSLV-F15 रॉकेट प्रक्षेपण का काउंटडाउन शुरू

January 28, 2025

श्री हरिकोटा। इसरो के 100वें मिशन जीएसएलवी-एफ 15 रॉकेट के साथ सैटेलाइट एनवीएस-02 को लॉन्च करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। स्वदेशी क्रायोजेनिक स्टेज वाले रॉकेट को 29 जनवरी को सुबह 6.23 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा। 27 घंटे का काउंटडाउन पूरा करने के बाद रॉकेट सैटेलाइट को लेकर रवाना होगा। इसके साथ ही यह इसरो के नए अध्यक्ष वी नारायणन का पहला मिशन होगा।


इसरो ने बताया कि जीएसएलवी-एफ15, एनवीएस-02 सैटेलाइट को भू-स्थिर स्थानांतरण कक्षा में स्थापित करेगा। इसकी 27.30 घंटे की उल्टी गिनती मंगलवार सुबह 02.53 बजे शुरू हुई। इसरो के अनुसार, NavIC (नेविगेशन विद इंडियन कंस्टीलेशन) भारत का स्वतंत्र क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम है। इसका उद्देश्य भारत और भारतीय जमीन से 1,500 किमी तक फैले क्षेत्र में उपयोगकर्ताओं को सटीक पोजीशन, वेलोसिटी और टाइमिंग सेवाएं प्रदान करना है।

इसरो ने बताया कि यूआर सैटेलाइट सेंटर द्वारा डिजाइन और विकसित एनवीएस-02 उपग्रह का वजन लगभग 2250 किलोग्राम है। इसमें एल1, एल5 और एस बैंड में नेविगेशन पेलोड के साथ-साथ सी-बैंड में रेंजिंग पेलोड भी लगाया गया है, जैसा कि इसकी पहली पीढ़ी की सैटेलाइट एनवीएस-01 में था।

Share:

  • Maha Kumbh: ट्रेनों में ठसाठस भरे यात्री, गेट से सीट तक मारामारी, मौनी अमावस्या के लिए महाकुंभ जाने वालों की भीड़

    Tue Jan 28 , 2025
    प्रयागराज. मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) का शुभ महूर्त आज शाम से शुरू हो रहा है. प्रयागराज (Prayagraj) में चल रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) के दूसरे अमृत स्नान (Amrit Bath) पर प्रशासन को कल यानी 29 जनवरी को 12 करोड़ लोगों के संगम नगरी में जुटने का अनुमान है. रेलवे ने भी इसके लिए बड़ी तैयारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved