img-fluid

उम्मीद हैं केन्द्र सरकार नये कृषि कानूनों को लेगी वापस : गहलोत

December 23, 2020

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान एवं कृषि को देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी बताते हुए उम्मीद जताई है कि केन्द्र सरकार सर्दी में करीब एक महीने से आंदोलनरत किसानों की पीड़ा को समझेगी और अहंकार छोड़कर नये कृषि कानूनों को वापस लेगी। गहलोत ने राष्ट्रीय किसान दिवस पर आज यह बात कही।

उन्होंने कहा कि किसान एवं कृषि देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी है और उनका उत्थान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार सर्दी के इस समय में 28 दिन से आंदोलनरत किसानों की पीड़ा को समझेगी और अहंकार छोड़कर नये कृषि कानूनों को वापस लेगी।

उन्होंने कहा कि हमें किसान दिवस पर अन्नदाता के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहिए, जिनकी मेहनत के कारण पर्याप्त खाद्यान्न है और जो देश की प्रगति के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। किसान दिवस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने किसान भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। पायलट ने कहा कि इस मौके केन्द्र सरकार को हम सब को अन्न उपलब्ध कराने वाले एवं अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हमारे अन्नदाताओं की मांगों को स्वीकार कर उनके हितों की रक्षा करनी चाहिए।

Share:

  • UP में इफको गैस लीक हादसे में 2 अधिकारियों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती

    Wed Dec 23 , 2020
      प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के फूलपुर में स्थित इंडियन फार्मर्स फटीर्लाइजर कॉऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) प्लांट में आधी रात को अमोनिया गैस लीक होने के कारण दो अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में सहायक प्रबंधक वी.पी. सिंह और उपप्रबंधक अभयानंदन शामिल हैं। हादसा मंगलवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved