img-fluid

यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण की 100 प्रतिशत एंट्री करना जरूरी

October 24, 2026

  • कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने के दिए निर्देश

उज्जैन। सिविल अस्पताल महिदपुर की नवजात शिशु देखभाल इकाई (एनबीएसयू) शुरू करने के निर्देश जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने दिए हैं। 23 अक्टूबर को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह राजपूत और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार पाल ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।


  • अधिकारियों ने एनबीएसयू, प्रसवोत्तर वार्ड (पीएनसी), पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) और वार्ड-16 में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का जायजा लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की जानकारी यू-विन पोर्टल पर शत-प्रतिशत दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एनआरसी के निरीक्षण में कुपोषित बच्चों की नियमित जांच कर गंभीर स्थिति वाले बच्चों को जरूरत के अनुसार भर्ती कराने को कहा। बच्चों के उपचार, पोषण और देखभाल के साथ उनकी नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉ. शोभना भाबर सहित अस्पताल का स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।

    Share:

  • गर्भवती महिलाओं का हाईटेक मददगार बना सुमन सखी चैटबॉट

    Sat Oct 24 , 2026
    स्वास्थ्य विभाग की पहल से गर्भवती महिलाओं को मिल रही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, फॉलोअप और जरूरी सलाह छह माह में चैटबॉट के तहत 23,500 का आंकड़ा दर्ज, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के फॉलोअप भी इंदौर। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को क्या सावधानी रखना चाहिए, कब जांच कराना जरूरी है और खानपान कैसा होना चाहिए, ऐसी जानकारियां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved