img-fluid

‘सांचा नहीं पूरा ढांचा बदलना होगा’, शंकराचार्य से मिले अखिलेश; बोले- राम मंदिर में महापाप हुआ

July 09, 2026

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, गौसंरक्षण, सनातन धर्म और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा. वहीं शंकराचार्य ने भी गौमाता के संरक्षण और राम मंदिर से जुड़े घटनाक्रम पर चिंता जताई. अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें पूज्य शंकराचार्य के दर्शन और आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि दोनों के बीच सनातन पर आए संकट और धर्म को अधर्मियों के चंगुल से मुक्त कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य गौमाता की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं, गौसंरक्षण पर गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है. राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया.

अखिलेश ने कहा कि मंदिर परिसर में जिन कर्मचारियों को कम भुगतान हुआ था, उन सभी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच कराई जानी चाहिए. उनका दावा था कि 99.9 प्रतिशत लोग भाजपाई निकलेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, लेकिन विपक्ष की शिकायतों पर एफआईआर तक दर्ज नहीं होती.

राम मंदिर प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पूरी जांच केवल लीपापोती है. उन्होंने दावा किया कि एसआईटी की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं और उसके एक सदस्य पर धोखाधड़ी का मामला होने की चर्चा है. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को ‘दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई’ बताया.


  • अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों के अनुसार विचार बदलती है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए धर्म नहीं बल्कि धन प्राथमिकता है. उनके अनुसार, राम मंदिर प्रकरण में ‘महापाप’ हुआ है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी राजनीतिक परंपरा बना रही है जिसमें विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जाता है, यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और भविष्य में भाजपा भी विपक्ष में होगी.

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केवल ‘सांचा’ नहीं बल्कि पूरा ‘ढांचा’ बदलने की जरूरत है. उनके मुताबिक देश का सनातन समाज वर्तमान परिस्थितियों से दुखी है और सरकार की नीतियों के कारण जनता महंगाई और अन्य समस्याओं का सामना कर रही है.

    मुलाकात के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौमाता के संरक्षण और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की. राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शंकराचार्य ने कहा, ‘इस पूरे मामले में बड़े लोग दोषी हैं… जिस तरह से गड़बड़ी सामने आई, उसके बाद धर्माचार्यों को जोड़कर सरकार की निगरानी में ट्रस्ट गठित होना चाहिए… ट्रस्ट को भंग करके चारों शंकराचार्य को शामिल किया जाए. इसके अलावा अयोध्या के साधु संत भी ट्रस्ट में शामिल हो.’

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरान ने कहा, ‘ट्रस्ट में प्रशासनिक अधिकारियों की जरूरत नहीं है और यह रवैया भी अच्छा नहीं है.’ कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी पर शंकराचार्य निशान साधते हुए कहा कि असली दोषी तो वही है, क्योंकि कोषाध्यक्ष है, ट्रस्ट का का लेखा-जोखा उनके पास है, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. चंपत राय को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि सबसे बड़ा दोषी वही है. अब वह क्या बोलेगा? चंपत राय असली गुनहगार है.’

    Share:

  • GF की शादी रोकने के लिए भिड़ाई गजब की ट्रिक! गांव में लगाए लव-पोस्टर्स

    Thu Jul 9 , 2026
    सिद्दिपेट: अक्सर देखा जाता है कि प्यार में धोखा मिलने या प्रेमिका के दूर जाने पर लोग हिंसक कदम उठा लेते हैं, लेकिन तेलंगाना में एक प्रेमी ने शादी तोड़ने के लिए बिल्कुल अलग और चौंकाने वाला तरीका अपनाया. अपनी सात साल पुरानी प्रेमिका को किसी और की दुल्हन बनते देख वह इस कदर आगबबूला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved