img-fluid

छत्तीसगढ़ को अतिवृष्टि और बाढ़ में मदद करना हमारा दायित्व…बोले CM मोहन यादव

September 07, 2025

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अतिवृष्टि और बाढ़ से निर्मित स्थिति के संदर्भ में कहा है कि पड़ोसी राज्य की मदद हमारा दायित्व है। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मदद की भावना से 5 करोड रुपए की राशि और एक ट्रेन राहत सामग्री, छत्तीसगढ़ भेजी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ से बहुत क्षति हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सहायता के लिए जिस तत्परता से कार्य कर रही है, वह सराहनीय है। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के आसपास के हालातों पर लगातार निगाह रख रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के राजकीय विमान तल से मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी सरकारें परस्पर समन्वय और सहानुभूति के भाव से कठिनाई और परेशानी के समय में साथ-साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार सदैव उनके साथ है। मध्यप्रदेश की ओर से भविष्य में भी छत्तीसगढ़ को आवश्यकतानुसार सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

Share:

  • Chandra Grahan 2025: भारत में आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल हो चुका है चालू

    Sun Sep 7 , 2025
    नई दिल्ली: आज रात भारत में चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse) लगने वाला है. यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (second and last lunar eclipse) है, जो देश के कई शहरों में दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल चालू हो चुका है और ग्रहण के साथ ही इसका समापन होगा. भारतीय समयानुसार, रात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved