img-fluid

उज्जैन में आज सुबह भी हुई बारिश और एक इंच के करीब वर्षा हुई

July 19, 2022

उज्जैन। शहर में दो दिन से मौसम मेहरबार है और आज सुबह भी रिमझिम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में शहरी क्षेत्र में सवा इंच पानी बरस चुका है। बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने शहर में आज तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश चल रही है। आज सुबह 8.30 बजे तक में कुल सवा इंच बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। इसके साथ ही क्षेत्र में बारिश का कुल आंकड़ा 15 इंच के करीब पहुंच गया है। विशेषज्ञों ने मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कल बने सिस्टम के प्रभाव से आज सुबह से बारिश हो रही है। आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कल दिन का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री रहा, वहीं देर रात से ही मौसम बनने के कारण रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और तापमान 22.5 डिग्री रहा, जो परसों रात से 1 डिग्री कम था।


  • Share:

  • फ्रीगंज शास्त्री ब्रिज की समानांतर लाईन के लिए भोपाल में हो सकते हैं जल्द टेंडर

    Tue Jul 19 , 2022
    फ्रीगंज पुल का चुनावी वादा शायद जल्द पूरा होगा उज्जैन। लंबे समय से फ्रीगंज पुल को चौड़ा करने एवं एक नया निर्माण करने की घोषणा हो रही है लेकिन अभी तक हुआ कुछ नहीं। अब फिर जानकारी दी गई है कि भोपाल में समानांतर ब्रिज को लेकर टेंडर हो सकते हैं। महादजी सिंधिया स्कूल से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved