बड़ी खबर

अगले 48 घंटों में दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली। ठंड के थोड़ी राहत के बीच अगले 48 घंटों में फिर से मौसम बदलने के आसार है। मौसम विभाग (IMD) ने दो दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने खास तौर पर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 29 और 30 जनवरी को तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी दोनों का असर दिख सकता है। इससे पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।

इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। 28 से शुरू होकर 29 जनवरी को बारिश के तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में कोहरे और बारिश की संभावना भी बनी हुई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 29 और 30 जनवरी को हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, बर्फबारी के भी आसार हैं।


बढ़ सकती है ठंड
इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 29 और 30 जनवरी को तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बता दें कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कई शहरों में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में भीषण ठंड से राहत है। 28 से 30 जनवरी के बीच बारिश होने से राजधानी दिल्ली समेत यूपी के पश्चिमी इलाकों में पारा नीचे लुढ़क जाएगा।

उत्तर भारत में गिरेगा पारा
बारिश की संभावना और बादल छाए रहने की वजह से उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में 28 जनवरी तक 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। वहीं बारिश के बाद आनेवाले दिनों तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ जाने के संकेत हैं। पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को भी सर्द मौसम बना रहा और बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी जारी है, जहां सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Share:

Next Post

18 फरवरी को शुभ योग में मनेगी महाशिवरात्रि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक उपाय

Fri Jan 27 , 2023
डेस्क। हिन्दू धर्म के मुताबिक महाशिवरात्रि पर्व के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। हिन्दू पंचांग को मुताबिक हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि व्रत मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी 2023, शनिवार […]