img-fluid

इतवारी रेलवे स्टेशन का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस किया गया, CM शिंदे ने निभाई अहम भूमिका

June 30, 2023

नागपुर। महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर जिले के इतवारी स्टेशन का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन करने का फैसला किया है। नागपुर पूर्व के विधायक कृष्णा खोपड़े ने कहा, राज्य के गृह विभाग ने 16 जून को एक अधिसूचना जारी की है जिसमें यह भी बताया गया था कि नाम परिवर्तन के लिए गृह मंत्रालय से 23 मई को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था।


मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ऐसी श्रद्धांजलि दी जा सके।

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु कर दिया था। इसके अलावा मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया गया था। पिछले महीने वीर सावरकर जयंती के दिन महाराष्ट्र सरकार ने इसे लेकर फैसला लिया था।

Share:

  • चमोली में 23 घंटे से फंसे इंदौर और महू के परिवार आज सुबह निकले

    Fri Jun 30 , 2023
    कल सुबह 7 बजे से लैंड स्लाइड होने के कारण फंसा हुआ था परिवार, आज सुबह 4 बजे रास्ता क्लीयर हुआ, स्थानीय प्रशासन ने एक पहाड़ का मलबा हटाया तो दूसरा धंस गया इंदौर। संजीव मालवीय चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर गए इंदौर (Indore) और महू (Mhow) के परिवार के 25 से ज्यादा लोग, जिनमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved