img-fluid

जबलपुरः नारियल बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 26, 2020

इलाज के नाम पर महिलाओं के साथ गलत हरकत करता था
जबलपुर। एमपी के जबलपुर जिले से पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला विजयनगर की रहने वाली है, जिसने भद्रकाली दरबार के संचालक संजय महाराज उर्फ संजय उपाध्याय पर धर्म-कर्म की आड़ में रेप करने के आरोप लगाए हैं। संजय महाराज के नाम से मशहूर ये ढोंगी बाबा एक नारियल में लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करने का दावा करता है।
बीते 10 सालों में इसने हजारों लोगों को यही आश्वासन देकर अपना शिष्य बनाया, जिनमें महिलाएं, युवतियां, छात्र और सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। कुछ दिनों पहले इनके दरबार के बाहर एक बुजुर्ग पति-पत्नी ने भी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखने और उसकी शादी तुड़वाने के आरोप लगाए थे। उस समय भी संजय महाराज के खिलाफ युवती के माता-पिता ने गढ़ा थाने में शिकायत की थी लेकिन युवती ने सारे आरोपों का खंडन कर महाराज को बचा लिया था।
गौरतलब है कि ढोंगी बाबा एक नारियल से दूसरों की मुसीबत दूर करने का दावा करता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह खुद को महिमामंडित करने के लिए अखबारों और चैनलों में विज्ञापन भी देता था, जिसके जरिए वह हर प्रकार की समस्याओं को दूर करने का दंभ भरता था।
वहीं, सजंवनी नगर पुलिस बाबा से पूछताछ के बाद उनकी कुंडली खंगालने में जुटी है। आने वाले दिनों में बाबा की मुश्किलें आर बढ़ सकती हैं। यहीं नहीं झाड़-फूंक के नाम पर बाबा महिलाओं से मोटी रकम की ठगी भी करता था। उसने संजीवनी नगर इलाके में ही अपना आश्रम बना रखा था।

Share:

  • अनलॉक-3 में खुल सकते हैं चार माह से बंद पड़े सिनेमा हॉल

    Sun Jul 26 , 2020
    जिम को भी दी जा सकती है इजाजत 50 फीसदी दर्शकों के साथ खुलेंगे थियेटर नई दिल्ली। अनलॉक-3 के लिए एसओपी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनलॉक-3 में सिनेमा हॉल सोशल डिस्टेनसिंग के साथ खोला जा सकते हैं। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 1 अगस्त से सिनेमा हॉल खोलने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved