फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में जैकलीन घुड़सवारी करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को खुद जैकलीन ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा करते हुए जैकलीन ने लिखा-‘हमारे भविष्य का राज हमारी दिनचर्या में छिपा है।’
सोशल मीडिया पर जैकलीन की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब जैकलीन घुड़सवारी करते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इससे पहले भी जैकलीन ने घुड़सवारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। जैकलीन इन दिनों सोशल मीडिया के साथ-साथ मनोरंजन जगत में भी काफी सक्रिय हैं। जैकलीन ने साल 2009 में आई फिल्म अल्लाद्दीन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इसके बाद वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आई, जिसमें हाउसफुल, मर्डर 2, किक, रॉय, अ फ्लाइंग जैट, रेस 3 आदि शामिल हैं। इसके अलावा जैकलीन कई म्यूजिक एलबम और वेब सीरीज में भी नजर आई हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से बहुत समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। जैकलीन जल्द ही लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म अटैक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और रकुलप्रीत भी है।
मुंबई। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा है कि रिषभ पंत भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने के लिए नंबर एक दावेदार हैं। पंत वर्तमान में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। एक खेल चैनल के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ […]
27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में जन्मी कृति सैनन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कृति के पिता राहुल सैनन पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और मां गीता सैनन दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर रह चुकी हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम नुपुर है। कृति अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, […]
मुंबई। हास्य कलाकार भारती सिंह (Bharti singh) के पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh limbachiyaa) को भी एनसीबी (NCB) ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। भारती सिंह के पति हर्ष से NCB जोनल ऑफिस में पूरी रात पूछताछ की गई। मुंबई (Mumbai) में भारती सिंह (Bharti singh) को आज NDPS कोर्ट में पेश किया जाएगा। भारती सिंह […]
डेस्क। ‘मसीहा’, ‘रियल लाइफ हीरो’, ‘धरती का भगवान’ आजकल लोग अभिनेता सोनू सूद को इन नामों से भी पुकारने लगे हैं। सोनू सूद ने उस वक्त लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया जब लोग कोरोना काल में अपने घर पहुंचने के लिए भटक रहे थे, रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे […]