नई दिल्ली। पिछले महीने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) ने हर किसी को हिला कर रख दिया। इस आतंकी हलते के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। बीते रोज जहां इंस्टाग्राम ने पाकिस्तानी सेलेब्स (Pakistani celebs) के अकाउंट्स ब्लॉक कर दिए हैं। वहीं, अब गजल सम्राट जगजीत सिंह का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जगजीत सिंह पाकिस्तानी गायकों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तारीफ करते हुए उन्हें ‘सच्चा देशभक्त’ बता रहे हैं।
पाकिस्तान का कोई संगीत नहीं है
जगजीत सिंह के इस वायरल वीडियो में जब उनसे भारतीय और पाकिस्तानी संगीत के बीच अंतर के बारे में एक सवाल किया गया तो उन्होंने बिना सोचे झट से जवाब दिया। हिंदी में बात करते हुए जगजीत सिंह ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान की एक ही गायकी है। वो यहीं से गए हैं सारे। उनकी अपनी कोई गायकी नहीं है। पाकिस्तान का कोई संगीत नहीं है। वो सिर्फ भारत का संगीत है। जो संगीत कला है, उसकी उत्पत्ति भारत से हुई है। देवताओं की ये रचना की हुई है। मुसलमान तो इस्लाम में गाने बजाने को ठीक समझते नहीं हैं। तो उनका कहां से हो जाएगा संगीत? वो जो बंदिशें गाते हैं, वो हमारी बंदिशें हैं। वही राग है। यहां का संगीत है सब।’
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved