img-fluid

जैन सोशल ग्रुप ने किया शिक्षण सामग्री का वितरण

July 10, 2023

महिदपुर। जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन अंतर्गत मध्यप्रदेश रीजन के शिक्षा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत जैन सोशल ग्रुप महिदपुर मैन द्वारा ग्राम काजीखेड़ी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री स्कूल बेग, कॉपी, पेन, पेंसिल, चाकलेट आदि लघु सामग्री वितरित की गई।


जैन सोशल ग्रुप महिदपुर के पूर्व अध्यक्ष विमल बुरड़, विजय धाड़ीवाल तथा वर्तमान अध्यक्ष अतुल आंचलिया ने वितरण समारोह में बताया कि मध्यप्रदेश रीजन द्वारा माह जून 2023 को शिक्षण सेवा प्रकल्प के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया गया था। उसी संकल्प को साकार करने के लिए ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों द्वारा आज 46 छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की जाकर बच्चों के उज्जवल शैक्षणिक भविष्य की कामना की गई। छात्र-छात्राओं की सामान्य जानकारी विद्यालय के प्रधान अध्यापक दिलीप बोथरा द्वारा दी गई। इस अवसर पर डॉ. अमित चोपड़ा, विशाल कोचर, अमित कोचर, अरविंद सकलेचा, मनीष पगारिया, ललित मेहता, अमित सुमन, अमित मूणत आदि उपस्थित थे। समारोह के अंत में आभार आकाश कोचर द्वारा माना गया। उपरोक्त जानकारी ग्रुप सचिव इन्द्र कुमार सोनी ने दी।

Share:

  • बीजेपी के हाथों पैसों में बिक जाता तो लोग मुझे गद्दार कहते : विधायक मोरवाल

    Mon Jul 10 , 2023
    बडऩगर। खरसोद खुर्द में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन व मंडलम व सेक्टर कमेटी की बैठक विधायक मुरली मोरवाल के मुख्य आतिथ्य में हुई। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य डीपी भाईजी ने अध्यक्षता की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल, ब्लाक अध्यक्ष हेमंत जागीरदार, सेवादल अध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा उपस्थित थे। बैठक में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved