img-fluid

जयपुर, बेंगलुरु और गोंदिया की उड़ानें निरस्त

November 01, 2025

 

  • कल दोपहर से आज सुबह तक परेशान हुए यात्री
  • स्टार एयर ने विमान बिगडऩे पर और इंडिगो ने देहरादून में मौसम खराब होने के कारण निरस्त की उड़ानें

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर कल से आज सुबह के बीच बेंगलुरु, गोंदिया और जयपुर जाने और आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टार एयर ने कल बेंगलुरु और गोंदिया जाने और आने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया, वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने कल रात को जयपुर से आकर आज सुबह वापस जाने वाली उड़ान को निरस्त किया।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक स्टार एयर की फ्लाइट बेंगलुरु से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर शाम 4.30 बजे इंदौर आती है। इंदौर से शाम 4.55 बजे उड़ान भरकर 5.55 बजे गोंदिया पहुंचती है। यह विमान गोंदिया से शाम 6.25 बजे रवाना होकर 7.20 बजे इंदौर आता है और इंदौर से रात 7.45 बजे उड़ान भरकर 9.40 बजे बेंगलुरु पहुंचता है, लेकिन कल कंपनी ने इन सभी उड़ानों को निरस्त कर दिया। कंपनी ने इसके लिए ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया। वहीं सूत्रों के मुताबिक कंपनी का विमान बेंगलुरु में बिगड़ जाने के बाद कंपनी ने सभी उड़ानों को निरस्त करने का निर्णय लिया था।


देहरादून में खराब मौसम के कारण जयपुर फ्लाइट निरस्त
इसी तरह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रात 10.20 बजे जयपुर से इंदौर आकर यहीं रुकती है और सुबह 6.35 बजे वापस जयपुर जाती है, लेकिन एयरलाइंस ने कल रात को आने वाली फ्लाइट को निरस्त कर दिया, जिसके कारण आज सुबह जाने वाली फ्लाइट भी निरस्त रही। अधिकारियों ने बताया कि यह फ्लाइट देहरादून से जयपुर होते हुए इंदौर आती है। कल देहरादून में खराब मौसम के कारण यह फ्लाइट जयपुर पहुंचने में काफी लेट हुई। इधर, इंदौर एयरपोर्ट रात 10.30 बजे बंद हो जाता है, जिसके कारण कंपनी ने इस फ्लाइट को निरस्त करने का निर्णय लिया। इसी कारण आज सुबह की फ्लाइट को भी निरस्त करना पड़ा। उड़ानों के निरस्त होने पर दोनों ही कंपनियों ने यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प दिया। ज्यादातर यात्री आज दिन की उड़ानों में आएंगे और जाएंगे।

Share:

  • बिहार में CM मोहन यादव का दिखा अलग अंदाज, राहुल-ममता और तेजस्वी पर जमकर साधा निशाना

    Sat Nov 1 , 2025
    पटना: बिहार (Bihar) में चुनाव प्रचार (Election Campaign) का अभियान तेज हो गया है. पक्ष-विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं. इसी बीच कई बीजेपी (BJP) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री लगातार बिहार में आकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) लगातार सातवीं बार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved