img-fluid

इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो के साथ आज होगी जयशंकर की बैठक; रक्षा-समुद्री सुरक्षा पर चर्चा

June 07, 2026

नई दिल्ली. भारत (India) और इंडोनेशिया (Indonesia) के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने के लिए इंडोनेशिया के विदेश मंत्री (Foreign Minister) सुगियोनो (Sugiono) और भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के बीच वार्ता होगी। रविवार को दोनों देशों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग मजबूत करने पर गहन मंथन होगा। इस यात्रा के दौरान सुगियोनो और विदेश मंत्री एस जयशंकर (Jaishankar) भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जनवरी 2025 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की भारत यात्रा के दौरान बनी सहमतियों और द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा की जाएगी।

संयुक्त आयोग
भारत-इंडोनेशिया के बीच संयुक्त आयोग की स्थापना वर्ष 2001 में हुई थी। यह दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के स्तर पर संबंधों को दिशा देने वाला सबसे बड़ा मंच है। यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि 2018 में दोनों देशों ने अपने रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंचाया था।

रक्षा सहयोग पर नजरें
सामरिक हलकों में इस यात्रा को लेकर इसलिए भी उत्सुकता है क्योंकि हाल के महीनों में भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली की संभावित खरीद को लेकर बातचीत तेज हुई है। हालांकि अभी तक किसी अंतिम अनुबंध पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन इस दौरे में रक्षा तकनीकी सहयोग, आतंकरोधी अभियान और समुद्री गश्त जैसे मुद्दों पर बड़ा फैसला हो सकता है।

ग्लोबल साउथ-ब्रिक्स
सुगियोनो की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब इंडोनेशिया वैश्विक दक्षिण और ब्रिक्स मंचों पर अपनी भूमिका का विस्तार कर रहा है। पिछले महीने भी सुगियोनो ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के सिलसिले में भारत आए थे। ऐसे में एक महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे होते राजनीतिक और कूटनीतिक समन्वय को दर्शाता है।

Share:

  • न्यायपालिका सभी के लिए इतनी सुलभ हो कि उसका संरक्षण वास्तविक रूप से महसूस होः CJI सूर्यकांत

    Sun Jun 7 , 2026
    लंदन। भारत के प्रधान न्यायाधीश (Chief Justice of India) (सीजेआई) सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने कहा है कि ऐसा न्यायालय जो केवल उन लोगों के अधिकारों की रक्षा करता है जो मुकदमेबाजी का खर्च उठाने में सक्षम हैं, वह अपने संवैधानिक कार्य को पूरा नहीं कर रहा है, बल्कि केवल उसकी औपचारिकता निभा रहा है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved