img-fluid

जाह्नवी कपूर बोलीं-‘सेलेब्स को बनाया जाता है बलि का बकरा’, अर्जुन कपूर के बचाव में रखी बात

March 04, 2026

मुंबई। सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और सेलेब्रिटीज को निशाना बनाए जाने की प्रवृत्ति पर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खासतौर पर अपने भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के खिलाफ फैलाई जा रही नफरत पर चिंता जताई और कहा कि कई बार कंटेंट क्रिएटर्स महज व्यूज और एंगेजमेंट के लिए सितारों को “बलि का बकरा” बना देते हैं।

‘क्लिकबेट के लिए नाम इस्तेमाल होता है’

ग्रेजिया मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा कि आज डिजिटल दौर में हर कोई वायरल होना चाहता है।


  • “कंटेंट क्रिएटर्स सिर्फ क्लिकबेट और एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए आपके नाम का इस्तेमाल करते हैं। जब आप इसे इस नजरिए से देखते हैं तो समझ आता है कि उनकी बातों का आपसे कोई लेना-देना नहीं है।”

    उन्होंने जोड़ा कि इंटरनेट पर लिखी गई हर राय उनके लिए मायने नहीं रखती, लेकिन जब आलोचना हैरासमेंट का रूप ले लेती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    ‘मैंने अपने भाई के साथ ये होते देखा है’

    जाह्नवी ने कहा कि उन्होंने करीब से देखा है कि अर्जुन कपूर को किस तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल और बुली किया जाता है।

    “हर कोई अपना काम कर रहा है, लेकिन जब यह हैरासमेंट में बदल जाता है, जैसा मैंने कई बार अपने भाई के साथ होते देखा है, तो इसका कोई बहाना नहीं हो सकता। नफरत सिर्फ नफरत को बढ़ावा देती है।”

    उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थितियों में खुद को नकारात्मकता से दूर रखना जरूरी है।

    अर्जुन का भावुक पोस्ट

    पिछले कुछ महीनों में अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। हाल ही में अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर की जयंती पर उन्होंने एक भावुक पोस्ट साझा किया था, जिसमें स्वीकार किया था कि बीता समय उनके लिए बेहद कठिन रहा, लेकिन वे संभल जाएंगे।

    उस पोस्ट के बाद फैंस ने उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कमेंट किए और उनकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंता भी जताई।

    जाह्नवी कपूर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मनोरंजन जगत में डिजिटल ट्रोलिंग और ऑनलाइन हैरासमेंट को लेकर बहस तेज है। अभिनेत्री ने साफ संकेत दिया कि आलोचना अलग बात है, लेकिन किसी भी रूप में बुलीइंग या नफरत को सामान्य नहीं माना जाना चाहिए।

    Share:

  • डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 69 पैसे टूटकर 92.18 पर पहुंचा

    Wed Mar 4 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिम एशिया (West Asia) में अमेरिका-ईरान (US-Iran) तनाव के बीच कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में तेज उछाल से निवेशकों का भरोसा टूटता दिखा। इसके चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया (Rupee ) 69 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर (dollar) के मुकाबले 92.18 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved