img-fluid

जान्हवी कपूर ने बताया-हर दिवाली पर मां श्रीदेवी क्या करती थीं

November 14, 2020


मुंबई। जान्हवी कपूर, उनकी बहन खुशी और डैड बोनी कपूर रीसेंटली श्रीदेवी के चेन्नई वाले पैतृक घर से लौटे हैं। वहां उन्होंने बढ़िया वक्त गुजारा। जान्हवी ने बताया कि ये ट्रिप उनके दिल के काफी करीबी थी और इसके कई कारण हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि दिवाली के लिए उनकी मां श्रीदेवी हमेशा क्या इच्छा रहती थी।

जान्हवी ने बताया, उनकी मां हमेशा कहती थीं कि दिवाली, न्यू इयर और बर्थडे पर हमेशा नए और ब्राइट कपड़े पहनने चाहिए। मैं इस साल जरूर कुछ नया पहनूंगी। मैं लंबे वक्त बाद तैयार होने वाली हूं इसलिए काफी एक्साइटेड हूं। हम घर पर हमेशा की तरह छोटी सी पूजा करेंगे। जान्हवी और उनकी फैमिली रीसेंटली श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर से लौटे हैं। जान्हवी ने बताया कि बोनी ने वो घर रेनोवेट करवाया है। श्रीदेवी हमेशा चाहती थीं कि उनकी बेटियां वहां वक्त गुजारें।

याद आई बचपन की दिवाली
जान्हवी ने त्योहार से जुड़ी बचपन की याद भी साझा की। उन्होंने बताया, हम जब बचपन में मां के चेन्नई वाले घर जाते थे तो गलियों में लाइट्स देखने के लिए निकलते थे। इसके बाद इकट्ठे होकर साउथ इंडियन पकवान और मैंगो जूस पीते थे। शायद मैंने तबसे मैंगो जूस को दिवाली से जोड़ लिया।

Share:

  • 'हैंगओवर' जैसा था Pfizer की Corona Vaccine का असर, सिरदर्द और बुखार भी

    Sat Nov 14 , 2020
    नई दिल्ली। कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस की वैक्सीन बना रही कंपनी Pfizer ने दावा किया था कि उसकी वैक्सीन 90% तक असरदार है। अब उसके ट्रायल का हिस्सा रहे वॉलंटिअर्स बता रहे हैं कि वैक्सीन का असर दरअसल कैसा रहा। वॉलंटिअर्स ने बताया है कि वैक्सीन लेने का बाद उन्हें ‘हैंगओवर’ जैसा महसूस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved