राजकुमार राव, जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ का दूसरा गाना ‘किस्तों’ को रिलीज हो गया हैं। इस गाने को जुबिन नौटियाल और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी हैं। गाने के बोल गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म के इस गाने को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।
राजकुमार और जाह्नवी (Janhvi Kapoor) की क्यूट केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही हैं। हालांकि गाने में जाह्नवी कपूर काफी डरी सहमी सी नजर आ रही हैं। वहीं राजकुमार राव गाने में उनकी देखभाल करते नजर आ रहे हैं। गाने में फिल्म का यह गाना फैंस की बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्म ‘रूही’ में जाह्नवी कपूर डबल रोल में रूही अरोड़ा और अफजाना बेदी के किरदार में नजर आयेंगी। वहीं फिल्म में राजकुमार राव गगन अग्रवाल और वरुण शर्मा चीकू के किरदार में होंंगे। फिल्म के अन्य कलाकारों में पंकज त्रिपाठी और रोणित रॉय भी होंगे। फिल्म के निर्देशक हार्दिक मेहता है। यह फिल्म दिनेश विजन एवं मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित है। फिल्म को जिओ स्टूडियो प्रस्तुत करेगा। फिल्म ‘रूही’ इसी साल महशिवरात्रि के मौके पर 11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Share:
फिल्म जगत के मशहूर निर्देशक प्रकाश झा (Prakash Jha) का जन्म 27 फरवरी, 1952 को बिहार में हुआ था। प्रकाश झा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में प्रदर्शित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘अंडर द ब्लू’ के निर्माण से की। इसके बाद प्रकाश झा ने लगभग आठ साल के लम्बे अंतराल के बाद साल 1983 में […]
नई दिल्ली। एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) अक्सर अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज पोस्ट करती रहती हैं. दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जाता है. पिछले साल दिसंबर में ही दोनों शादी (marriage) के बंधन मे बंधे थे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि प्यार में डूबे इस […]
नई दिल्ली। मशहूर रियलिटी टीवी शो रोडीज (tv show roadies) में भाग ले चुकीं निहारिका तिवारी को उदयपुर के कन्हैयालाल (kanhaiyalal) की तरह गला काटने की धमकियां मिल रही हैं। एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर संदेश भेजकर धमकी दी है। दरअसल, निहारिका (nebula) ने एक वीडियो पोस्ट कर उदयपुर की घटना की निंदा की […]
मुंबई (Mumbai) बहुप्रतीक्षित ”चंद्रमुखी 2” (‘Chandramukhi 2’) से अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पहला लुक सामने आ गया है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म के कुछ पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। जिसमें कंगना हरे रंग की साड़ी पहने […]