img-fluid

जापानी मीडिया ने की भारत की सराहना, पीएम मोदी की तारीफ में लिखी ये बात

January 05, 2023

नई दिल्ली (new Delhi)। जापान (Japan) की मीडिया कंपनी निक्केई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और भारत (India) की सराहना करते लिखा कि साल 2023 भारत के नाम रहने वाला है। जापानी मीडिया कंपनी निक्केई एशिया के प्रधान संपादक शिगेसाबुरो ओकुमुरा ने अपने लेख में लिखा, वर्ष 2023 को भारत के दुनिया में तीसरे ध्रुव के रूप में उभरने के लिए याद किया जाएगा।


ओकुमुरा ने लिखा, मार्च में भारत पहली बार त्रिपक्षीय आयोग के पूर्ण सत्र की मेजबानी करेगा। इस साल भारत जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहा है। मोदी सरकार 2024 में भारत के लोकसभा चुनावों से पहले नेतृत्व क्षमता दिखाने के लिए उत्सुक होगी। कंपनी ने लेख के अंत में निष्कर्ष निकाला कि नए साल में अमेरिका, चीन, भारत (US, China, India) समेत तीन ध्रुवों वाली दुनिया की शुरुआत हो सकती है। पीएम मोदी के अलावा ओकुमुरा ने अपने लेख में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन (Biden and China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी जिक्र किया।

स्वतंत्र कूटनीति को बताया देश की ताकत
ओकुमुरा ने लिखा, भारत की ताकत इसकी स्वतंत्र कूटनीति है। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड का सदस्य रहते हुए भारत रूस के साथ सैन्य अभ्यास में भाग लेता है और मॉस्को से हथियारों और तेल का आयात करता है। बीजिंग के साथ सीमा विवाद के बावजूद भारत ब्रिक्स का सम्मान करता है।

Share:

  • ATM-डेबिट कार्ड से ज्‍यादा परेशान हैं यूजर्स, बैंक लोकपाल के पास लगा शिकायतों का ढेर

    Thu Jan 5 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। बैंक लोकपाल (bank ombudsman) को एक अप्रैल से 11 नवंबर, 2021 के दौरान ग्राहकों से सबसे ज्यादा एटीएम-डेबिट कार्ड और मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग (Mobile-Electronic Banking) से जुड़ी शिकायतें मिलीं। आरबीआई ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि लोकपाल योजना-उपभोक्ता शिक्षा (Ombudsman Scheme-Consumer Education) और संरक्षण प्रकोष्ठ के तहत 2021-22 के दौरान मिली शिकायतों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved