img-fluid

जसप्रीत बुमराह का सिंहासन हाथ से निकला, 36 साल के खिलाड़ी ने पहली बार कर लिया कब्जा

August 26, 2026

डेस्क। जसप्रीत बुमराह भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे हैं। इसका खामिजाया उन्हें अब भुगतना पड़ रहा है। वे पिछले काफी वक्त से आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बने हुए थे, लेकिन अब उनका सिंहासन हाथ से निकल गया है। पहली बार मिचेल स्टार्क ने यहां पर अपना कब्जा जमा लिया है। अब जसप्रीत बुमराह के फिर से यहां पहुंच पाना आसान नहीं होगा।

आईसीसी ने टेस्ट की जो नई रैंकिंग जारी की है, उसमें जसप्रीत बुमराह को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्हें मिचेल स्टार्क ने पहले नंबर से हटाने में कामयाबी हासिल कर ली है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की थी, इसका फायदा उन्हें मिल रहा है। मिचेल स्टार्क अब 872 की रेटिंग के साथ नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दो स्थानों की छलांग मारी है। वहीं जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 862 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर चले गए हैं।


  • करीब 36 साल के हो चुके ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहली बार नंबर एक गेंदबाज बने हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तो वे केवल दो ही विकेट ले पाए थे और ऑस्ट्रेलियाई टीम ये मैच हार भी गई थी। लेकिन दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी की। मिचेल स्टार्क ने पहली पारी में केवल 12 रन देकर 6 विकेट हासिल किए और दूसरी पारी में उन्होंने 39 रन देकर 4 विकेट लिए। 10 विकेट लेकर स्टार्क ने अपनी टीम को जीत दिलाने और सीरीज को बराबरी पर समाप्त करने में अहम भूमिका अदा की।

    जब भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया था, तब जसप्रीत बुमराह टीम में थे। हालांकि शर्त ये थी कि वे पूरी तरह से फिट होंगे तभी खेल पाएंगे। वे फिट नहीं हुए और उन्हें बाहर होने पड़ा। श्रीलंका सीरीज शुरू होने से पहले बुमराह की रेटिंग 870 की थी और वे पहले नंबर पर थे, लेकिन सीरीज के दोनों मैच मिस करने के कारण उनकी रेटिंग घटकर 862 की रह गई है। अब जल्द बुमराह पहले नंबर पर नहीं पहुंच पाएंगे। टीम इंडिया इस सीरीज के बाद सीधे नवंबर में टेस्ट खेलेगी, तभी उनके पास फिर से टॉप पर पहुंचने का मौका होगा।

    Share:

  • ईरान के खिलाफ अमेरिका ने बदली चाल, नए हमले से पीछे हटे रुबियो; होर्मुज में नौसैनिक दबाव और प्रतिबंधों पर फोकस

    Wed Aug 26 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान(Iran) और अमेरिका(United States) के बीच जारी तनाव के बीच वॉशिंगटन(Washington’s) की रणनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कई सहयोगी देशों के विदेश मंत्रियों को बताया है कि अमेरिका फिलहाल ईरान पर नए सैन्य हमले शुरू करने की तैयारी नहीं कर रहा है। रुबियो के इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved