img-fluid

शाहरुख खान और बायकॉट बॉलीवुड को लेकर जावेद अख्तर ने दिया बड़ा बयान

January 20, 2023

नई दिल्ली। जयपुर में आयोजित हो रहे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF 2023) में बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड (Boycott Bollywood Trend) को लेकर सवाल उठे हैं। कुछ ऐसा ही सवाल गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) से भी पूछा गया। अख्तर ने इस सवाल के जवाब में कहा- राइटर्स को हॉलीवुड को बायकॉट (Boycott Hollywood) नहीं करना चाहिए, उन्हें बस लिखते रहना चाहिए। इस सबसे कुछ होना नहीं है। हमारे मुल्क में हम फिल्मों से प्यार करते हैं।

अख्तर ने आगे कहा- हमारे डीएनए में कहानी है। कहानी सुनना और सुनाना हमारे डीएनए में है। हमारी कहानियों में गीत भी हमेशा से होते थे। आप हिंदी या इंडियन फिल्मों की इज्जत करिए। अख्तर ने आगे कहा- हमारी औसत फिल्म 135 देशों में रिलीज होती है। भारतीय सिनेमा दुनिया में सबसे मजबूत सद्भावना दूतों में से एक है। अगर हेड काउंट किया जाए तो हॉलीवुड से ज्यादा हमारे स्टार्स को दुनिया में पहचाना जाता है।


उन्होंने कहा, हां ये अलग बात है कि वो अमीर मुल्क हैं और उनका बजट ज्यादा है, लेकिन हमारे स्टार्स की पहचान ज्यादा है। आज आप यदि इजिप्ट या जर्मनी जाएंगे और अगर वहां कहें कि मैं इंडियन हूं तो वो आपसे कहेंगे- क्या आप शाहरुख खान को जानते हैं। हमारी फिल्में और लोग दुनिया में देश के लिए कितना गुडविल फैला रही हैं। हम भारत की एक बड़ी सॉफ्ट पावर हैं और इसे संरक्षित किया जाना चाहिए।

Share:

  • भारतीय ओलंपिक संघ ने जांच के लिए बनाई सात सदस्यों की कमेटी

    Fri Jan 20 , 2023
    नई दिल्ली: कुश्ती महासंघ (wrestling federation) और पहलवानों (wrestlers) के बीच विवाद में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बड़ा फैसला लिया है. IOA ने WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न (यौन उत्पीड़न) के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित (Seven member committee constituted) की है. इस कमेटी के सदस्यों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved