
डेस्क: केंद्रीय मंत्री और आरएलडी नेता जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली थी. उन्हें ये धमकी 18 मार्च को दी गई थी. धमकी देने वाले ने जयंत चौधरी के PA विश्वेन्द्र शाह को फोन किया. बाद में व्हाट्सऐप के जरिए भी धमकी दी. कॉल करने वाले शख्स की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के ‘इस्माइल’ के रूप में बताई गई. धमकी देने वाले ने फोन पर बताया कि उसके पास केंद्रीय मंत्री के आधिकारिक दौरे की योजना की एक कॉपी भी है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पश्चिम बंगाल पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved