
नई दिल्ली। जायडस कैडिला कंपनी की कोरोना रोधी वैक्सीन जायकोव-डी (Zydus Cadila Company’s anti-corona vaccine Jaykov-D) निकट भविष्य में 12 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए उपलब्ध होगी। इस बात की जानकारी आज केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में हलफनामे के जरिये दी।
केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में कहा है कि कैडिला ने 12 से 18 साल तक के लोगों पर ट्रायल पूरी कर चुकी है और उसे अभी अनुमित मिलनी बाकी है। इस कंपनी ने 1 जुलाई को अपने वैक्सीन जायकोव-डी के आपात इस्तेमाल की अनुमति मांगी है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) जल्द ही इस वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की अनुमति दे सकते हैं।
केंद्र सरकार ने कहा है कि वैक्सीनेशन उसकी उच्च प्राथमिकता में शामिल है। इस बात की कोशिश हो रही है कि न्यूनतम समय में सौ फीसदी वैक्सिनेशन का लक्ष्य प्राप्त किया जाए। केंद्र सरकार ने कहा है कि पिछले 12 मई को डीसीजीआई ने भारत बायोटेक को 2 से 18 वर्ष के लोगों पर कोवैक्सीन का ट्रायल करने की अनुमति की थी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved