img-fluid

मौत के 1 घंटे बाद जिंदा हुए जीन लॉन्ग ने बताया: स्वर्ग में देखा दादाजी का साया और रंगों का समुद्र

March 10, 2026

नई दिल्ली। फ्लोरिडा(Gene Long of Florida) के 33 वर्षीय जीन लॉन्ग(The story of 33-year-old Gene Long) की कहानी चमत्कार और रहस्य से भरी(miracles and mystery) है। जीन ने करीब एक घंटे तक तकनीकी रूप से मौत(Gene technically faced death) का सामना किया, लेकिन अचानक होश में आए(suddenly regained consciousness) और बताया कि उन्होंने “दूसरी दुनिया”(the other world) में चमकती रोशनी का समुद्र और अपने दिवंगत दादा(resembling his late grandfather) जैसी आत्मा देखी।

एक  रिपोर्ट के अनुसार, जीन लंबे समय से डायबिटीज, नशे की लत और बेघर होने जैसी मुश्किलों से जूझ रहे थे। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वे दो महीने तक कोमा में रहे। डॉक्टरों ने उनके बचने की केवल 1 प्रतिशत संभावना बताई थी। हालत बिगड़ने पर माता-पिता ने लाइफ सपोर्ट हटाने और अंगदान की प्रक्रिया शुरू कर दी। लेकिन लगभग एक घंटे बाद जीन अचानक होश में आए।

डॉक्टर और परिवार दोनों ही इस चमत्कारिक पल को देखकर हैरान रह गए। जीन ने बताया कि जब उन्होंने आंखें खोलीं, तो कमरे में करीब 30 लोग मौजूद थे, जो उन्हें अंतिम विदाई देने आए थे। जीन उस समय बोल नहीं पाए, लेकिन मुस्कुरा रहे थे।

जीन की जिंदगी कैसे बिगड़ी?
साल 2020 में जीन ने मेथ और फेंटानिल जैसी खतरनाक ड्रग्स की लत पकड़ ली थी। इस कारण वे बेघर हो गए और उनकी सेहत भी तेजी से बिगड़ गई। एक दिन उनका ब्लड शुगर अचानक 1900 तक पहुंच गया, जबकि सामान्य स्तर 100 होता है। इसके बाद उन्हें दौरा पड़ा और वे सीढ़ियों से गिरकर सिर में गंभीर चोट खा बैठे।

कोमा में जीन ने क्या अनुभव किया?
जीन का दावा है कि कोमा के दौरान उन्होंने खुद को ऊर्जा और रोशनी के विशाल समुद्र में पाया। यह समुद्र पानी का नहीं बल्कि चमकती हुई रोशनी और ऊर्जा से बना था, जिसमें हर रंग लगातार बदल रहा था। जीन ने महसूस किया कि जैसे पृथ्वी की यादें खत्म हो गई हों और वे हमेशा से उसी जगह के रहने वाले हों।

दादाजी जैसी आकृति और आत्मिक शक्ति
जीन ने बताया कि उस रहस्यमयी जगह पर उन्हें एक आकृति दिखाई दी जो उनके दिवंगत दादा जैसी लग रही थी, लेकिन करीब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि वह उनके दादा नहीं, बल्कि एक पवित्र आत्मिक शक्ति थी। उस आकृति का चेहरा नहीं था, लेकिन उससे गहरा प्रेम और शांति का अनुभव हुआ।

  • जिंदगी में बदलाव और नशे की लत से मुक्ति
    होश में लौटने के बाद जीन की सेहत धीरे-धीरे सुधरी। डॉक्टरों ने कहा था कि अगर वे बच भी गए, तो शायद कभी बोल या चल न पाएँ। लेकिन जीन ने पूरी तरह ठीक होकर ड्रग्स की लत से भी मुक्ति पाई। आज वे अपनी कहानी साझा करते हैं ताकि लोगों को उम्मीद और प्रेरणा मिल सके। उनका मानना है कि मौत अंत नहीं है, बल्कि जिंदगी में नई शुरुआत का अवसर है।

    Share:

  • 52 साल बाद जापान पहुंचे ताइवान के पीएम, ‘गुप्त’ दौरे से भड़का चीन; क्यों तिलमिलाया ड्रैगन?

    Tue Mar 10 , 2026
    ताइपे। ताइवान के प्रधानमंत्री चो जुंग-ताई (Cho Jung-tai) के जापान (Japan) दौरे को लेकर एशियाई राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। ताइवान के प्रधानमंत्री के इस दौरे पर (China) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसके पीछे “नापाक मंशा” होने का आरोप लगाया है। बीजिंग का कहना है कि निजी यात्रा की आड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved