देश व्‍यापार

Jet Airways के CEO ने भारतीय मेट्रो की तुलना दुबई से की, यूजर्स ने दिया जवाब

नई दिल्‍ली (New Delhi)। जेट एयरवेज (Jet Airways) के सीईओ संजीव कपूर (CEO Sanjeev Kapoor) को सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ा। उन्होंने दुबई के मेट्रो स्टेशंस को भारत के मेट्रो स्टेशंस से ज्यादा बेहतर बताया था! कपूर (Sanjeev Kapoor) का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आलम ये है कि ट्रोल से परेशान होकर संजीव (Sanjeev Kapoor) ने अपना ट्विटर अकाउंट तक लॉक कर दिया है।

दरअसल, उन्होंने रविवार को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने भारत के मेट्रो स्टेशंस की तुलना दुबई के मेट्रो स्टेशंस से कर दी। दुबई के मेट्रो स्टेशंस को भारत के मुकाबले ज्यादा बेहतर और आकर्षक बताया। फिर क्या था। कपूर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आइना दिखाना शुरू कर दिया। यूजर्स अलग-अलग मेट्रो स्टेशंस की फोटो शेयर कर संजीव कपूर को ट्रोल कर रहे हैं।



संजीव कपूर ने दुबई और बेंगलुरु के मेट्रो स्टेशन के फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘बेंगलुरु, गुड़गांव, कोलकाता… हमारे ओवरग्राउंड/ओवरहेड मेट्रो स्टेशन इतने आर्टलेस कंक्रीट आईसॉर्स क्यों हैं? यानी दिखने में अच्छे क्यों नहीं हैं। एक नजर डालें दुबई (दाएं) और बेंगलुरु (बाएं)। ये दुबई मेट्रो स्टेशन शायद 10 साल पहले बनाया गया था।’
सोशल मीडिया यूजर्स को संजीव कपूर का ये ट्वीट पसंद नहीं आया। फिर क्या। एक के बाद एक यूजर्स ने संजीव को आइना दिखाना शुरू कर दिया। संजीव की बात गलत साबित करने के लिए अलग-अलग शहरों के यूजर्स अपने यहां के मेट्रो स्टेशन की तस्वीर शेयर कर उसकी खूबसूरती को सबके सामने पेश कर रहे हैं। लगातार आलोचना होने के चलते संजीव कपूर को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। यहां तक की उन्होंने अपना ट्वीटर अकाउंट भी लॉक कर दिया। मतलब अब उनके फॉलोअर लिस्ट में जाने के लिए भी लोगों को मंजूरी लेनी पड़ेगी। जिन लोगों को संजीव चाहेंगे वही उनके फॉलोअर बन पाएंगे।

संजीव कपूर ने 2014 में अपना ट्वीटर अकाउंट बनाया था। तब से लेकर अब तक उनके 53 हजार फॉलोअर्स हुए हैं। वहीं, उन्होंने 100 लोगों को फॉलो किया है। अब तक उन्होंने 15 हजार 700 से ज्यादा पोस्ट शेयर किए हैं। अपने प्रोफाइल पर संजीव ने साफ लिखा है कि उन्हें ट्रोल करने वालों को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

Share:

Next Post

ED के दफ्तर पहुंची तेलंगाना CM की बेटी, दिल्ली के शराब घोटाले में आया है नाम

Mon Mar 20 , 2023
नई दिल्ली। दिल्ली के शराब घोटाले में फंसी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस की विधायक के. कविता से आज ईडी पूछताछ करेगी। इसके लिए सुबह ही कविता दिल्ली स्थित अपने पिता के आवास से ईडी के दफ्तर पहुंच गईं। बता दें कि इसी शराब घोटाले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री रहे […]