
चाईबासा। झारखंड (Jharkhand) में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के मंझारी में गुरुवार शाम चार नाबालिग लड़कों (Four minor boys.) ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता अपने नाबालिग पति के साथ घर लौट रही थी, रास्ते में आरोपियों ने पति की पिटाई कर मोबाइल छीन लिया और रेप किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद पीड़िता ने गांव लौटकर परिजनों को जानकारी दी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने आरोपियों को खोजना शुरू किया। शनिवार को चारों को पकड़कर मंझारी पुलिस के हवाले कर दिया। सभी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय पीड़िता पति संग साइकिल से गांव लौट रही थी। इस दौरान चारों आरोपियों ने पहले पति की पिटाई की, मोबाइल छीन जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से रेप किया। बाद में फोन लौटाने के बदले दस हजार रुपये की मांग भी की। पीड़िता किसी तरह गांव पहुंची। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की बैठक में मामला उठा और आरोपियों की तलाश शुरू हुई। बाद में पकड़ा गया। मंझारी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved