
सिमडेगा। झारखंड (Jharkhand) में एक पत्नी (Wife) ने अपने पति (Husband) पर पेट्रोल डालकर आग (Poured Petrol and set fire) लगा दी। आपस में हुए झगड़े के बाद पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
झारखंड के सिमडेगा जिले के एक गांव में झगड़े के बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार शाम गिरदा के घने जंगल वाले इलाके में हुई। यहां एक पुलिस चौकी भी मौजूद है।
बानो थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को पड़ोसी राज्य ओडिशा के राउरकेला के इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गिरदा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि झगड़े के बाद महिला ने गुस्से में आकर अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दी। कुमार ने कहा कि महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल वह अपने पति की देखभाल कर रही है। औपचारिक शिकायत के बाद महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीट-पीटकर मार डाला
इसी तरह की एक घटना में शनिवार को जमशेदपुर के बाघनंद गांव में एक आदिवासी महिला ने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा पति का शव बरामद करने और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि महिला का प्रेमी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved