
रांची: झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इस्तीफा दे सकते हैं. बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने आज 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है. इस बैठक के बाद वे इस्तीफा दे सकते हैं. हेमंत सोरेन इसके बाद दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
दरअसल, हेमंत सोरेन के खिलाफ लाभ के पद के मामले में हाल ही में चुनाव आयोग ने अपनी सिफारिश राज्यपाल को भेजी थी. इसमें सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सलाह दी गई थी. हालांकि, राज्यपाल रमेश बैस ने अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved