भुवनेश्वर। ओडिशा (Odisha) के रहने वाले जीतू मुंडा (Jeetu Munda) की दर्दनाक कहानी ने कुछ दिनों पहले पूरे देश को झकझोर दिया था। अपनी बहन के बैंक खाते में जमा 19 हजार रुपये निकालने के लिए उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक को हिला दिया। अब उसी जीतू मुंडा (Jeetu Munda) की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो के बाद उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक सहायता मिली है।
दरअसल, जीतू मुंडा की बहन का कुछ समय पहले निधन हो गया था। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और बहन के खाते में जमा 19 हजार रुपये उनके लिए बेहद जरूरी थे। आरोप है कि बैंक में रकम निकालने के लिए उनसे बहन की मौत का प्रमाण मांगा गया। जीतू ने इसे इस तरह समझा कि उन्हें अपनी बहन को सामने लाना होगा।
इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर कब्र से बहन के अवशेष निकाले और कई किलोमीटर तक कंधे पर लेकर बैंक पहुंच गए। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद देशभर में बैंकिंग व्यवस्था और गरीबों की परेशानियों को लेकर बहस छिड़ गई।
मामला चर्चा में आने के बाद कई सामाजिक संगठनों और लोगों ने जीतू मुंडा की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंच Physics Wallah के सीईओ अलख पांडे ने जीतू को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इसके अलावा किरोड़ी लाल मीणा ने भी अपनी एक महीने की सैलरी, करीब 1.45 लाख रुपये, मदद के तौर पर देने की घोषणा की है।
सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग जीतू मुंडा के समर्थन में सामने आए हैं। कई यूजर्स ने इसे गरीबों की मजबूरी और सिस्टम की संवेदनहीनता का उदाहरण बताया, जबकि कुछ लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood)की जानी-मानी अभिनेत्री (actress)नीतू कपूर(Neetu Kapoor) ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पति(husband) ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) के निधन के बाद वह गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चली गई थीं। यह वह समय था जब उनके जीवन में खालीपन और दर्द इतना […]