विदेश

जो बाइडन सितंबर में आ सकते हैं भारत, लू बोले- Indo-US के लिए बड़ा साल होगा 2024

वाशिंगटन (Washington)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) सितंबर में भारत यात्रा (India trip) पर आ सकते हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा (first visit to india) होगी। अमेरिका में दक्षिण-मध्य एशिया (South-Central Asia) के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू (Assistant Secretary of State Donald Lu) ने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में भारत की यात्रा के लिए उत्साहित हैं। लू ने यह भी कहा कि 2024 भारत-अमेरिकी रिश्तों के लिए एक ‘बड़ा साल’ होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जी-20 में भारत के नेतृत्व ने उसे दुनिया में भलाई के लिए एक ताकत के रूप में खड़े होने की उसकी क्षमता को और व्यापक बना दिया है। भारत जी-20 की मेजबानी अच्छे से कर रहा है। हमारे कई क्वाड सदस्य नेतृत्व भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह हमें करीब लाने का अवसर मुहैया कराता है।


जलवायु संकट से निपटने में भारत के फैसले अहम
जलवायु परिवर्तन के सिलसिले में महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भारत और अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प जताते हुए डोनाल्ड लू ने कहा कि इस संकट से निपटने में दुनिया की सफलता आंशिक रूप से भारत द्वारा लिए गए निर्णयों पर निर्भर करेगी।

भारत में लोकतंत्र है क्योंकि वहां प्रेस को पूरी आजादी
डोनाल्ड लू ने कहा, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता और दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में लोकतंत्र का समर्थन करने में पत्रकारों की भूमिका खास रही है। भारत में कुछ भी गुप्त नहीं रखा गया है। आपके पास लोकतंत्र के रूप में भारत है क्योंकि आपके पास स्वतंत्र प्रेस है जो वास्तव में काम करती है।

Share:

Next Post

Earthquake: इंडोनेशिया में एक घंटे में दो बार कांपी धरती, आए 6.1 और 5.8 तीव्रता के भूकंप

Sun Apr 23 , 2023
जकार्ता (Jakarta)। इंडोनेशिया (Indonesia) में शक्तिशाली भूकंप (strong earthquake) आया है। हाल के समय में लगातार आ रहे भूकंपों के बीच यह भूकंप रविवार तड़के आया। जानकारी के अनुसार 1 घंटे में दो बार भूकंप से धरती कांपी है। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (European Mediterranean Seismological Center) ‘यूएमएससी‘ के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह लगातार […]